{"_id":"60c4c6488bfc927a856c7b3d","slug":"weather-update-up-rain-in-many-places-in-meerut-chance-of-rain-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम : पश्चिमी यूपी में दूसरे दिन भी बदला रहा मौसम का मिजाज, देहात में हुई बारिश, शहर में चलीं हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम : पश्चिमी यूपी में दूसरे दिन भी बदला रहा मौसम का मिजाज, देहात में हुई बारिश, शहर में चलीं हवाएं
Sat, 12 Jun 2021 08:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 12 Jun 2021 08:05 PM IST
सार
शनिवार सुबह से ही मौसम बदला रहा। मवाना क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष ने बताया कि शनिवर को 0.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला रहा। कई स्थानों पर हलकी बूंदाबांदी हुई तो देहात क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहे। शहर में कई जगह बूंदाबांदी हुई, जबकि देहात क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार को भी तेज हवा के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
जून के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया था। पारा उछलकर सीजन में पहली बार 41 पार पहुंच गया था। दूसरा सप्ताह मौसम के लिहाज से राहत लेकर आया। मानसून ने दो दिन पहले ही मुंबई में दस्तक दे दी है। हालांकि, वेस्ट यूपी में मानसून आने में अभी समय है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह से ही मौसम बदला रहा। मवाना क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष ने बताया कि शनिवर को 0.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अधिकतम आर्द्रता 76 व न्यूनतम आर्द्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार से छह किमी प्रतिघंटा रही। वहीं मौसम में बदलाव आने के कारण शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 67 दर्ज किया गया।