{"_id":"66e275fbce42dc51aa0c59e5","slug":"weather-update-up-heavy-monsoon-rain-in-western-up-water-logging-in-city-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: मानसून लौटने से पहले सितंबर में वेस्ट यूपी में जमकर बरस रहे बदरा, अभी दो दिन ऐसा रहेगा माैसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: मानसून लौटने से पहले सितंबर में वेस्ट यूपी में जमकर बरस रहे बदरा, अभी दो दिन ऐसा रहेगा माैसम
Thu, 12 Sep 2024 10:33 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:33 AM IST
सार
मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में पिछले तीन चार दिनों से हो रही बारिश राहत दे रही है। वहीं तापमान काफी कम हो गया है। प्रदूषण में भी कमी आई है। हालांकि विभिन्न शहरों में बारिश के बाद जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मानसून के लौटने से पहले सितंबर माह में हो रही बारिश राहत दे रही है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नमी भी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दो दिन अभी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
बुधवार को भी दिनभर मौसम बदलता रहा। दिन में उमस का असर कम दिखाई दिया और आसमान पर बादल और हल्की बूंदाबांदी ने दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज कर दी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री व रात का न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। बारिश 6.8 मिमी दर्ज की गई। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 54दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शहर में जयभीमनगर 50, गंगानगर 52, पल्लवपुरम 58, दिल्ली रोड 60, बेगमपुल 64 दर्ज किया गया। बारिश के चलते प्रदूषण में कमी चल रही है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि अभी मानसून सक्रिय है और आगामी दो दिन तक मेरठ समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मानसून के लौटने के का समय आ गया है। जाने से पहले अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। जिससे सभी फसलों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन