फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather update: temperature will rise in next Days, chance of rain in Western UP

मौसम: भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, 40 के पार पहुंचेगा पारा, अगले सप्ताह तक बारिश की संभावना

Sat, 09 May 2020 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 May 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Weather update: temperature will rise in next Days, chance of rain in Western UP
प्रतीकात्मक तस्वीर

बारिश के बाद मौसम साफ रहने से शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हवा की रफ्तार धीमी होने से उमस रही। इसने दिनभर लोगों को परेशान रखा। गर्मी के चलते पसीने छूटते रहे।

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद गर्मी ने रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

तापमान में वृद्धि के साथ हवा की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दोपहर में उमस से पसीने छूट रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई।
विज्ञापन


शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 57 व न्यूनतम 39 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार दो से चार किमी प्रतिघंटा रही। वहीं, औसत एक्यूआई 122 रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ शहर में पॉल्यूशन का लेवल
-गंगानगर 127
-जयभीमनगर 115
-पल्लवपुरम 116
-तेजगढ़ी चौराहा 122

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान (आईआईएफएसआर) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम में परिवर्तन आने से तापमान में वृद्धि होगी। शुक्रवार को भी तापमान बढ़ा। उमस बढ़ने से प्रचंड गर्मी का एहसास होगा। वहीं, अभी आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है, तापमान जल्द ही 40 डिग्री पर पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed