फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Update: People shivered even during the day, temperature dropped by seven degrees

Weather Update: दिन में भी कंपकंपाए लोग, नहीं हुए सूरज के दर्शन, 13.1 रहा तापमान, 7 डिग्री लुढ़का पारा

Sun, 31 Dec 2023 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Dec 2023 01:26 PM IST
सार

Western Uttar Pradesh Weather Update Today :सर्दी ने वेस्ट यूपी में हाड़ कंपा दिए है। कड़ाके की ठंड का दौर अभी जारी रहेगा। शनिवार को भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे ही रहा, जिस कारण वेस्ट यूपी में सर्दी सितम ढाते हुए दिखी। सुबह से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है।

विज्ञापन
Weather Update: People shivered even during the day, temperature dropped by seven degrees
यूपी में सर्दी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सर्दी का सितम साल के विदा होने से पहले बढ़ता ही जा रहा है। शहर में शनिवार को सर्दी शिमला से भी ज्यादा दिखी। मेरठ में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया, जबकि शिमला का तापमान 14 दर्ज किया गया। आगामी 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं है। इस सीजन में शनिवार का दिन सबसे सर्द रहा है। 

विज्ञापन


सर्दी ने वेस्ट यूपी में हाड़ कंपा दिए है। कड़ाके की ठंड का दौर अभी जारी रहेगा। शनिवार को भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे ही रहा, जिस कारण वेस्ट यूपी में सर्दी सितम ढाते हुए दिखी। सुबह से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। दिन में हलके बादल और कोहरा छाया रहा। शीतलहर से सर्दी बढ़ती जा रही है। बताया गया कि इस कड़ाके की ठंड से अभी राहत की उम्मीद कम ही है।

विज्ञापन
Trending Videos

मुजफ्फरनगर में सुबह के समय घना कोहरा और दिन भर आकाश में बादल छाए रहे। बादलों के छाए रहने से सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। दिन का तापमान शुक्रवार को 20 डिग्री था, जो शनिवार को सात डिग्री लुढ़क कर 13.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे ठंड में इजाफा हो गया। दिन में ही लोग कांपते नजर आए। बाजार में भी भीड़ नहीं रही। महिलाएं नौनिहालों को गर्म कपड़ों में लपेट कर लेकर जाती मिलीं। छह ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई कई घंटा देरी से पहुंचीं।

विज्ञापन

शुक्रवार शाम से ही कोहरा छाने लगा था और देर रात सड़क पर अंधेरा हो गया था। यह कोहरा शनिवार को दोपहर तक बना रहा। आकाश में बादल छाए रहने के कारण दिन में सूरज नहीं निकला। पूरे दिन शीतलहर चलती रही और लोग दिन में भी कंपकंपाते नजर आए। दिन का तापमान लुढ़क गया और अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे दिन सर्दी बनी रहने से लोगों की दिन चर्या बिगड़ गई। बूढ़े और बच्चे अपने घरों में गर्म कपड़ों से ही चिपके रहे। बाजारों में सर्दी के चलते ग्राहक कम नजर आए। बाजार जहां देर से खुले, वहीं जल्दी बंद हो गए। शाम ढलते ही सर्दी बढ़ गई। रात का तापमान भी नीचे आ गया और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में आद्रता 100 प्रतिशत बनी रही। रविवार को भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। रात में ठंड बढ़ेगी। 
तापमान
अधिकतम: 13.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम: 6.7 डिग्री सेल्सियस
आद्र्रता: 100 प्रतिशत 

विज्ञापन

Weather Update: People shivered even during the day, temperature dropped by seven degrees
यूपी में सर्दी - फोटो : Amar Ujala
पाले से सब्जी और गेहूं की फसल हो सकती है प्रभावित
मुजफ्फरनगर। जिले में कई दिन से पड़ रहे पाले का असर खेती पर हो रहा है। सब्जी और गेहूं की फसल इससे प्रभावित हो सकती है। गन्ने की फसल पर यहां इसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है। जिला कृषि अधिकारी एसके तिवारी का कहना है कि सर्दी जितनी अधिक होगी, गेहूं की पैदावार उतनी ही अच्छी होती है। कोहरा पड़ने का असर खेती पर पड़ता है। हमारे जिले में सबसे अधिक खेती गन्ने की होती है, गन्ने पर पाले का प्रभाव नहीं होता है। गेहूं और सब्जी की फसल पर प्रभाव पड़ता है। किसानों को इसके लिए थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसान पाले के दौरान अपने खेतों में हल्की सिंचाई करते रहें। सिंचाई होने से पाले का असर फसलों पर कम हो जाता है। इस समय गेहूं और सब्जी के किसानों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कोहरे में छह ट्रेन रहीं लेट
कोहरे का प्रकोप ट्रेनों के सफर को मुश्किल भरा बना रहा है। कोहरे में ट्रेन कई-कई घंटा लेट चल रही हैं। शनिवार को छह ट्रेन लेट पहुंचीं। जसलमेर से जम्मू तवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस पांच घंटे, पुरी से ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 9 घंटा व ऋषिकेश से पुरी उत्कल एक्सप्रेस 9 घंटा, दिल्ली से जालंधर इंटरसिटी साढ़े 5 घंटा, ऋषिकेश से अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटा, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ढाई घंटा देरी से चली। सर्दी से ठिठुरते यात्री रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed