{"_id":"61ec54d85c4c1c31206263b2","slug":"weather-update-in-up-a-yellow-alert-has-issued-for-heavy-rain-in-the-districts-of-up-and-there-is-a-possibility-of-hail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update in UP: भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, ओले पड़ने की भी आशंका, 24 घंटे तक ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update in UP: भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, ओले पड़ने की भी आशंका, 24 घंटे तक ऐसा रहेगा मौसम
Sun, 23 Jan 2022 12:32 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी , मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी , मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:32 AM IST
सार
पश्चिमी यूपी में रविवार को भारी बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका है। वहीं पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जानिए अगले 24 घंटे तक कैसा मौसम रहेगा।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वेस्ट यूपी में रविवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवा के साथ ओले पड़ने की आशंका है। शनिवार तड़के शुरू हुई बारिश पूरे दिन होती रही। तेज हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन
नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में मौसम फिर से बदल गया है। रात में बारिश शुरू हुई और दिन भर भी रुक-रुक कर होती रही। बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया। दिन में बारिश और हवा के चलते शहरवासी कांपते नजर आए। आसमान पर दिन भर काले बादल छाए रहे, सुबह के समय तो हाईवे पर वाहन स्वामियों को भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर बाद फिर से काले बादलों से घिर गया और दिन में ही अंधेरा छा गया। दिन का तापमान 12.2 डिग्री व रात का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश 5.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। रविवार को वेस्ट यूपी में आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि के भी आसार है। रविवार को 20 मिमी के आसपास बारिश हो सकती है। 24 और 25 जनवरी को हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ पहुंचे अमित शाह: सपा पर बोला हमला, जनता को सुनाए क्राइम के आंकड़ें, अखिलेश से मांगा जवाब
गेहूं के लिए लाभकारी, आलू के लिए नुकसानदायक
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पछेती गेहूं की फसल के लिए बारिश लाभकारी होगी, लेकिन आलू की फसल के लिए यह मौसम सही नहीं है। ऐसे मौसम में आलू की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचता है।
यह भी पढ़ें: कैराना में अमित शाह: पहले पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात, फिर घर-घर किया प्रचार, तस्वीरों में देखें ये सियासी दौरा