फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Update: Fog wreaks havoc in Western UP, life affected

Weather Update: पश्चिमी यूपी में कोहरे का कहर, जनजीवन प्रभावित, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भिड़े कई वाहन

Wed, 27 Dec 2023 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Dec 2023 11:51 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो गया। सर्दी का सितम लगातार बढ़ने लगा है। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। वहीं मंगलवार की रात सीजन की सबसे सर्द रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Update: Fog wreaks havoc in Western UP, life affected
छाया कोहरा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिमी यूपी में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। यहां  विभिन्न जिलों में कोहरे का कहर दिखाई दे रहा है। वहीं सीजन में सबसे सर्द मंगलवार का दिन रहा। तापमान सामान्य से नीचे आ गया। कोहरे के चलते दिन भर धूप गायब रही और गलन वाली सर्दी ने ठिठुरन बढ़ा दी। शाम होते होते फिर कोहरे का असर दिखने लगा। बुधवार को भी सुबह से ही शहर से देहात तक घना कोहरा छाया रहा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कोहरे के चलते मौसम ठंडा बना रहेगा। दो दिन में करीब सात डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान मंगलवार को पहली बार19.8 डिग्री दर्ज किया गया। यही सीजन में सबसे कम रहा है। इससे पहले 20.5 डिग्री तापमान 20 दिसंबर को दर्ज किया गया था। मंगलवार सुबह से ही घने कोहरे का असर दिखाई दिया।

विज्ञापन

पूरे जनपद में कोहरे की मोटी चादर के चलते विजिबिलटी शून्य हो रही थी। दिल्ली दून हाईवे पर दस मीटर तक भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे का असर इतना ज्यादा था कि हाईवे से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा।

कोहरे के चलते दिन में मौसम ठंडा रहा और धूप गायब रही और गलन वाली सर्दी ने ठिठुरन बढ़ाया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.8डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

कोहरे का असर बढ़ा,प्रदूषण रहा कम
सुबह के समय घने कोहरे का असर बढ़ गया, जबकि प्रदूषण का असर दो दिन से कम दिख रहा है। प्रदूषण मेरठ का 250 से नीचे चल रहा है। अभी कोहरे का असर रहेगा, जबकि प्रदूषण में बढोतरी के आसार कम है। शहर में जयभीमनगर 236, गंगागनर 245, पल्लवपुरम 243, दिल्ली रोड 250, बेगमपुल 265 दर्ज किया गया है।

कोहरे में इन बातों का रखे ध्यान
-हाईवे पर अपनी लेन में ही चले, गति धीमी रखें 
-हेडलाइट को ले बीम पर रखें 
-हाईवे पर चलते समय कोहरे में ओवटेक करने से बचें
-कोहरे में वाहनों में लगे फॉगलैंप का प्रयोग करे, इससे दृष्यता बढ़ती है।
-घने कोहरे के दैरान सड़क गीली हो जाती है और दृष्यता कम होने की वजह से सही रास्ते का अनुमान नहीं होता, इसलिए वाहन धीरे चलाए।
-कई बार बाहर का कोहरा कार के अंदर भी आने लगता है, इसलिए कार में हीटर चलाकर रखें । जिसका हवा का फलो सामने शीशे की और रखें।
-कोहरे में चलते समय दूसरे वाहन से दूरी बनाकर रखें। वाहन चलाते समय वाहनों में दूरी होना जरुरी है।
-वाहन को सड़कपर रोककर खड़े न रहें, कोहरे के चलते ऐसे में ज्यादा हादसा होते हैं।
-मोबाइल और म्यूजिक का प्रयोग से बचे, कोहरे में गाड़ी चलाते हुए पूरा ध्यान सड़क पर होना चाहिए। मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल न करें।

तीन दिन से पड़ रहा कोहरा मंगलवार और बुधवार को सबसे ज्यादा दिखाई दिया। बुधवार को भी सुबह से ही धुंध छाई रही। मौसम में नमी बनी हुई है और और गलन वाली सर्दी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दिन में धूप भी कोहरे के चलते गायब है, अभी ठंड और कोहरे का असर बनारहेगा। -डॉ यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed