{"_id":"5f0b62798ebc3e638375ae12","slug":"weather-update-chance-of-rain-in-next-days-in-western-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना, मौसम वज्ञानिकों ने जताए बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना, मौसम वज्ञानिकों ने जताए बारिश के आसार
Mon, 13 Jul 2020 12:50 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार रात व रविवार सुबह बूंदाबांदी से दिनभर मौसम सुहाना रहा। हवा में ठंडक रही। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने अभी बारिश के आसार जताए हैं। इससे बढ़ते तापमान और उमस से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में लगातार दो दिन बारिश से बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शनिवार रात तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। हालांकि रविवार को हल्की बारिश के बाद चटख धूप रही। इसके बावजूद दिनभर मौसम सुहाना रहा।
विज्ञापन
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 84 व न्यूनतम 60 फीसदी दर्ज की गई। हवा छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। बारिश 6.5 मिमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
मेरठ का औसत एक्यूआई 47 रहा। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि मानसूूनी बारिश से तापमान में गिरावट के साथ उमस से भी राहत मिली है। अभी बारिश के आसार बने हुए है। बारिश किसानों के लिए फायदेमंद होगी।