{"_id":"642bc39cc288b79f0f07b033","slug":"weather-temperature-crossed-32-degree-weather-will-remain-dry-for-next-five-days-increase-in-aqi-in-meerut-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: 32 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम, मेरठ में एक्यूआई में बढ़ोत्तरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: 32 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम, मेरठ में एक्यूआई में बढ़ोत्तरी
Tue, 04 Apr 2023 12:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:00 PM IST
सार
मेरठ में अप्रैल माह के शुरू होते ही तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार को कई स्थानों पेर हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ यूपी शाही का कहना है आज से मौसम में बदलाव नजर आएगा। वहीं मेरठ में वायु गुणवत्ता स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
weather in meerut
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ समेत आसपास के जिलों में मौसम में आज से बदलाव देखने को मिलेगा। अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। जिसकारण तापमान में तेजी से वृद्घि होगी। सोमवार को भी दिनभर मौसम बदला बदला नजर आया और देर रात तेज हवाएं चलीं। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से अप्रैल माह के शुरुआत से ही मौसम में बदलाव देखा गया। सोमवार को भी दिनभर मौसम बदला नजर आया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Umeshpal Murder Case: अतीक का बेटा असद भी आया था मेरठ, बहनोई अखलाक के खिलाफ अब होगी ये बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आज यानी मंगलवार से पांच दिन तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। मौसम कार्यालय में दिन का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव आने के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी इजाफा होने लगा है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स सोमवार को बढ़कर 162 पर पहुंच गया।