Weather Report: पश्चिमी यूपी में बदला मौसम, कई स्थानों पर बारिश, आज भी आसार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह से मौसम ने करवट ली। रविवार सुबह से ही कई स्थानों पर बारिश भी हुई। मेरठ समेत आसपास के सभी जिलों में मौसम में नमी बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ आज भी बारिश के आसार जता रहे हैं।
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार सुबह से ही मौसम के तेवर बदले हुए थे। दिन भर हल्की धुंध सी छाई रही। वहीं शहर में रात एक बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। रविवार सुबह भी मौसम नम बना रहा।
मेरठ में जहां धूप छांव का खेल चलता रहा, वहीं आसमान में हल्के बादलों के बीच दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन-चार दिन बारिश के आसार बने हुए हैं। अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat @100: PM मोदी के 'मन की बात' में कई बार छाया मेरठ, 'कबाड़ से जुगाड़' से लेकर इनकी तारीफ की
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। मौसम अभी ऐसे ही बना रहेगा और तापमान में भी उतार चढ़ाव रहेगा।
यह भी पढ़ें: वारदात: तांत्रिक बाबा का कबूलनामा... लाखों में मिली थी पत्नी की सुपारी, पर हेड कांस्टेबल को ही मार डाला
रविवार, सोमवार और मंगलवार को भी वेस्ट यूपी में गरज के साथ तेज आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं। आसमान पर छाई धुंध से मेरठ और आसपास के जिलों में एक्यूआई का स्तर भी बढ़ गया।
मेरठ का एक्यूआई 260, बागपत का 305, गाजियाबाद का 195 और मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 319 रिकाॅर्ड किया गया। जयभीमनगर 260, गंगानगर 262, पल्लवुपरम 265, दिल्ली रोड 289 और बेगमपुल 305 सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाके रहे।