फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वारदात: तांत्रिक बाबा का कबूलनामा... लाखों में मिली थी पत्नी की सुपारी, पर हेड कांस्टेबल को ही मार डाला

Sat, 29 Apr 2023 06:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Apr 2023 06:32 PM IST
सार

वारदात: तांत्रिक बाबा का कबूलनामा... लाखों में मिली थी पत्नी की सुपारी, पर हेड कांस्टेबल को ही मार डाला

विज्ञापन
Meerut Gopichand Murder: Tantrik Baba Ganeshanand has disclosed that he was killed due to fear of return money
हेड कांस्टेबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर तैनात हेड कांस्टेबल गोपीचंद की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस वारदात की सच्चाई के बारे में जिसने भी सुना, उसकी रूह कांप उठी। 

सरधना पुलिस के मुताबिक, गोपीचंद की हत्या हस्तिनापुर में रहने वाले तांत्रिक बाबा गणेशानंद ने दांव से गला काटकर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि गोपीचंद तंत्रमंत्र के जरिए अपनी पत्नी रेखा को मरवाना चाहता था।

Meerut Gopichand Murder: Tantrik Baba Ganeshanand has disclosed that he was killed due to fear of return money
सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सीएम के आवास पर तैनात हेडकांस्टेबल की हत्या
बताया गया कि हेड कांस्टेबल गोपीचंद दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर तैनात था। लेकिन वह पिछले एक माह से लापता चल रहा था। अब बेटे की हत्या का खुलासा हुआ तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Meerut Gopichand Murder: Tantrik Baba Ganeshanand has disclosed that he was killed due to fear of return money
गंगा में मिली बाइक। - फोटो : अमर उजाला

तांत्रिक ने उगला हत्या का सच
सरधना पुलिस के मुताबिक, गोपीचंद की हत्या हस्तिनापुर में रहने वाले तांत्रिक बाबा गणेशानंद ने दांव से गला काटकर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि गोपीचंद तंत्रमंत्र के जरिए अपनी पत्नी रेखा को मरवाना चाहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Gopichand Murder: Tantrik Baba Ganeshanand has disclosed that he was killed due to fear of return money
हत्यारोपी बाबा। - फोटो : अमर उजाला

गोपीचंद रुपये न मांगे, इसलिए मार डाला
बताया गया कि तांत्रिक को डर था कि गोपींचद अपने लाखों रुपये वापस न मांगने लगे। इसलिए तंत्र क्रिया का झांसा देकर उसे बुलाया और मार डाला। इसके बाद उसकी लाश व बाइक और मोबाइल को गंगा में बहा दिया। वहीं, अब इस पूरी वारदात का खुलासा हुआ तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गया।

विज्ञापन
Meerut Gopichand Murder: Tantrik Baba Ganeshanand has disclosed that he was killed due to fear of return money
शव तलाशती टीम - फोटो : अमर उजाला

पोहल्ली का रहने वाला था गोपीचंद
दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात गोपीचंद सरधना थाना क्षेत्र के गांव पोहल्ली का रहने वाला था। गोपीचंद आठ अप्रैल तक छुट्टी पर घर आया था। वह 26 मार्च को बैंक से लोन के 14 लाख रुपये लेने के लिए निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। उसकी पत्नी रेखा ने सरधना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 12 अप्रैल को हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव सिरजेपुर के पास गंगा किनारे उसकी बाइक मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed