{"_id":"6852c3e5b4664c8304004f2d","slug":"weather-report-there-is-a-possibility-of-rain-for-three-days-in-west-up-the-speed-of-monsoon-is-increasing-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wether Report: मेरठ में झमाझम बारिश, वेस्ट यूपी में 19 से लेकर 23 जून तक तक ऐसा रहेगा मौसम, पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wether Report: मेरठ में झमाझम बारिश, वेस्ट यूपी में 19 से लेकर 23 जून तक तक ऐसा रहेगा मौसम, पढ़ें खबर
Wed, 18 Jun 2025 07:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 18 Jun 2025 07:21 PM IST
सार
Meerut News: वेस्ट यूपी के जिलों में अगले कुछ दिनों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं मेरठ में कई घंटे की मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया। कई जगहों पर पानी भर गया।
विज्ञापन
मेरठ कैंट क्षेत्र में शाम के समय होती बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Rain in Meerut: मेरठ के कैंट, बेगमपुल, दिल्ली रोड, केसरगंज, रिठानी, मोहकमपुर, कचहरी समेत कई इलाकों में बुधवार शाम झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इसके अलावा वेस्ट यूपी में गरज और चमक के साथ मौसम में बदलाव आएगा और बारिश भी होगी। उमस भरी गर्मी से जल्द ही राहत के आसार हैं। मौसम विभाग ने 19 से लेकर 23 जून तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मानसून जो पिछले दिनों से ठिठका पड़ा था, उसने भी रफ्तार पकड़ ली है। यूपी में दस्तक के बाद जल्द ही वेस्ट यूपी में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन
बारिश के बीच होकर गुजरती स्कूटी सवार।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि वेस्ट यूपी में 19 जून से लेकर 23 जून तक गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिल स्ट्रीट के पास भरे पानी में खेलते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
20 और 21 जून को गरज के साथ तैयार फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली वर्षा हो सकती है। ऐसे में किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए विशेष सतर्कता बरतनी होगी। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 69 दर्ज किया गया। जबकि, शहर में गंगानगर 85, जयभीमनगर 80, पल्लवपुरम 41, दिल्ली रोड 56, बेगमपुल 75 दर्ज किया गया।
बारिश के बीच मस्ती करते बाइक सवार युवक।
- फोटो : अमर उजाला
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि उमस भरी गर्मी से जल्द ही राहत मिलेगी। तीन चार दिन तक हल्की से माध्यम बारिश होने के आसार हैं। मानसून से पहले प्री मानसून की यह बारिश अच्छी होगी। मानसून की रफ्तार भी तेज है। जून के अंत तक समय से ही मानसून पहुंच सकता है, जिस रफ्तार से मानसून चल रहा है, उससे लग रहा है कि एक दो दिन पहले भी आ सकता है।