फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Report: Rain in Meerut broke the record of 16 years, on Wednesday it rained the most in entire UP.

Weather Report: मेरठ में बारिश ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, बुधवार को पूरे यूपी में सबसे ज्यादा बरसे मेघा

Wed, 23 Jul 2025 08:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 23 Jul 2025 08:40 PM IST
सार

Meerut News: जिले में इस सीजन में एक दिन में सबसे ज्यादा 108.3 मिमी बारिश बुधवार को दर्ज की गई। जगह-जगह जलभराव हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कई फसलों के लिए ये बारिश लाभदायी होगी। 

विज्ञापन
Weather Report: Rain in Meerut broke the record of 16 years, on Wednesday it rained the most in entire UP.
बुधवार को मेरठ में होती बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले में बुधवार को इस सीजन की सबसे अधिक 108.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यूपी में सबसे ज्यादा बारिश मेरठ में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

Weather Report: Rain in Meerut broke the record of 16 years, on Wednesday it rained the most in entire UP.
शहर में बारिश के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला प्रभारी अशोक गुप्ता के अनुसार बुधवार को इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश हुई। जुलाई के 23 दिनों में 254.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले 16 साल में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Weather Report: Rain in Meerut broke the record of 16 years, on Wednesday it rained the most in entire UP.
औघड़नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के बाद बारिश का आनंद लेते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि यह बारिश गर्मी के साथ फसलों के लिए भी लाभकारी रहेगी। किसानों की धान की फसल को भी लाभ मिलेगा। बारिश का लगातार होना अच्छी बात है। धान के अलावा चारा, गन्ने की फसल को भी बारिश से लाभ मिलेगा। 

ये भी देखें...
Meerut: सिवाया टोल प्लाजा पर मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली छह लेन शुरू, इतने करोड़ का हुआ नुकसान    
 
विज्ञापन

Weather Report: Rain in Meerut broke the record of 16 years, on Wednesday it rained the most in entire UP.
न्यू साकेत कालोनी में बारिश के पानी में डूबी कारें। - फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर 69 दर्ज किया गया। गंगानगर में 60, जयभीमनगर 64, पल्लवपुरम 84, बेगमपुल 50, दिल्ली रोड 62 एक्यूआई दर्ज किया गया।
 

Weather Report: Rain in Meerut broke the record of 16 years, on Wednesday it rained the most in entire UP.
शहर के जलभराव से ग्रस्त इलाकों का डीएम ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पूरे यूपी में बुधवार को मेरठ में सबसे अधिक बारिश हुई है।
 

16 वर्षो में जुलाई माह में हुई बारिश
वर्ष             बारिश
2010- 360
2011- 264.8
2012- 139.8
2013- 174.6
2014- 175.0
2015- 164.3
2016- 323.1
2017- 156.9
2018 - 544.4
2019 -  330
2020 -   293.7
2021  -  298.9
2022- 212.8
2023- 355.7
2024- 273.9
2025- 254.3
नोट- आंकड़े मौसम विभाग से प्राप्त एक माह में मिली मीटर में हुई बारिश के हैं। वर्ष 2025 के आंकड़े 23 जुलाई तक के हैं, बाकी साल में आंकड़ें पूरे महीने के हैं। 23 जुलाई तक के आंकड़ों में इस साल सबसे ज्यादा बारिश हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed