{"_id":"62b0076af2254324af4e8cf4","slug":"weather-news-wait-for-rain-temperature-dropped-by-one-degree-aqi-also-improved-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान पर बादलों का डेरा: बारिश का इंतजार, तापमान एक डिग्री लुढ़का, AQI भी सुधरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान पर बादलों का डेरा: बारिश का इंतजार, तापमान एक डिग्री लुढ़का, AQI भी सुधरा
Mon, 20 Jun 2022 11:06 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:06 AM IST
सार
गर्मी का सितम होने से बाजारों में भी चहल पहल बढ़ गई है।आसमान पर बादलों ने डेरा जमाया हुआ है। गरज के साथ बारिश व धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
weather in meerut
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आसमान पर बादलों का डेरा है। हल्की हवा से लोगों को राहत मिल रही है। तीन दिन से मौसम में बदलाव के कारण गर्मी भी कम है। कानपुर और अलीगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हो चुकी है। अब शहरवासियों को भी बारिश का इंतजार है।
रविवार को सुबह बूंदाबांदी हुई। दोपहर में तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जून में रिकॉर्ड गर्मी के बाद तीन दिन से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। बारिश होने से तापमान भी 40 डिग्री से नीचे आ गया है। सोमवार को भी सुबह से ही आसमान पर बादल डेरा जमाए रहे। गर्मी का सितम होने से बाजारों में भी चहल पहल बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: Agnipath Protest: भारत बंद के आह्वान पर आज मेरठ में रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट, तीन पैसेंजर ट्रेन रद्द
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी दो दिन और बारिश व आंधी चलने के आसार बने हैं। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद से ही वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार आया है। रविवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर 82, बागपत का 48, गाजियाबाद का 119, मुजफ्फरनगर का 108 व शामली का 95 दर्ज किया गया।
वहीं तीन दिन से हो रही हल्की बारिश से किसान भी खुश हैं। गर्मी के कारण खेतों की जल्दी-जल्दी सिंचाई करनी पड़ रही थी। अब खेतों में नमी बनी हुई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि खेतों में जल निकासी को लेकर किसान नालियों का प्रबंध रखें। ताकि, खेतों में पानी भरने से फसल नष्ट न हो। यह बारिश गन्ने की फसल के लिए लाभकारी है।