फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to opposition to Agneepath scheme three trains coming from Saharanpur to Meerut will remain canceled on Monday

Agnipath Protest: भारत बंद के आह्वान पर आज मेरठ में रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट, तीन पैसेंजर ट्रेन रद्द

Mon, 20 Jun 2022 03:18 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 Jun 2022 03:18 AM IST
सार

अग्निपथ योजना को लेकर सोमवार को प्रस्तावित भारत बंद के चलते मेरठ सिटी, कैंट ,सकौती, दौराला स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को तैनात रहने के आदेश मुख्यालय से दिए गए हैं। वहीं, सहारनपुर से आने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।  

विज्ञापन
Due to opposition to Agneepath scheme three trains coming from Saharanpur to Meerut will remain canceled on Monday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में आक्रोश को देखते हुए और कल प्रस्तावित भारत बंद को लेकर रेलवे ने अलर्ट जारी कर दिया है। मेरठ सिटी, कैंट ,सकौती, दौराला स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को तैनात रहने के आदेश मुख्यालय से दिए गए हैं। इसी को लेकर कल (सोमवार) रेलवे ने दिल्ली से सहारनपुर तक 31 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इसमें सहारनपुर से वाया मेरठ, दिल्ली तक जाने वाली तीन ट्रेनें भी शामिल हैं।

विज्ञापन

सबसे अहम बात यह है कि सोमवार को ट्रेनों के रद्द होने के चलते दैनिक यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सहारनपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली जिन तीन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। वह सभी ट्रेनें सुबह के समय मेरठ के सिटी स्टेशन से गुजरती है। इसमें से एक ट्रेन सुबह 5.30 बजे दूसरी ट्रेन सुबह 6.30 बजे और तीसरी ट्रेन 7.15 बजे के बीच सिटी स्टेशन से गुजरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें की गई रद

1. 04600(सहारनपुर-दिल्ली)
मेरठ पहुंचने का समय- सुबह 5.58 बजे

2. 04404(सहारनपुर-दिल्ली)
मेरठ पहुंचने का समय- सुबह 6.28 बजे

3. 04460(सहारनपुर-दिल्ली)
मेरठ पहुंचने का समय- 7.28 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed