फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   weather news UP: Monsoon moving in right direction towards west up, rain expected in next 24 hours

गर्मी से बेहाल पश्चिमी यूपी : सही दिशा में बढ़ रहा मानसून, अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

Sat, 10 Jul 2021 07:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Jul 2021 07:31 PM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। अगले 24 घंटे या शनिवार की रात से ही बारिश होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
weather news UP: Monsoon moving in right direction towards west up, rain expected in next 24 hours
मौसम समाचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मानसून सक्रिय होने लगा है। सही दिशा में बढ़ रहे मानसून के चलते अगले 24 घंटे में बारिश के आसार हैं। हालांकि, शनिवार को भी दिनभर उमस व चुभन वाली गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। लेकिन  बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

 
जून माह के बाद जुलाई माह में भी लोगों को प्रचंड गर्मी पड़ने से उमस व चुभन वाली गर्मी ने झुलसाएं रखा। दिन व रात का तापमान लगातार बढ़ने से कूलर, पंखे भी जवाब दे रहे थे। दिन में लू चलने से गर्म हवाओं ने भी लोगों को परेशान किया हुआ था।
विज्ञापन


मानसून में देरी होने के कारण तापमान भी लगातार बढ़ रहा था और 41 पार पहुंच गया है । दो दिन पहले हुई बारिश से तापमान तो छह डिग्री गिरा, लेकिन  उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। मानसून के सक्रिय होने व सही दिशा में बढ़ने से अगले 24 घंटे में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ पूर्व में ही 10 जुलाई के बाद मानसून सक्रिय होने का अनुमान जता चुके थे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। अगले 24 घंटे या शनिवार की रात से ही बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट व गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 71 व न्यूनतम आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार से छह किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। 

एक्यूआई स्तर में आई गिरावट
दो दिन से हवा की गति बढ़ने से दो दिन पहले हुई बारिश से मेरठ का एक्यूआई स्तर घटने लगा है। मेरठ का एक्यूआई शनिवार को घटकर 100 से नीचे आ गया, जिस कारण हवा शुद्ध होने लगी है। शनिवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर 70, बागपत का एक्यूआई 87, गाजियाबाद का एक्यूआई 88, मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 96 व शामली का 85 एक्यूआई स्तर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed