सितमगर सर्दी: पहाड़ों से भी ज्यादा कंपा रहा मैदान, अगले 48 घंटे तक कोहरा और बादल छाए रहने का अनुमान
बीते चार दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। अभी 48 घंटे तक मौसम ऐसे ही रहेगा।
विस्तार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। घना कोहरा और बदली छाए रहने के आसार हैं। सोमवार को गलन बढ़ने से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। मंगलवार को भी दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन वह भी ठंड से निजात नहीं दिला सकी।
बीते चार दिनों से मैदानी इलाकों में पहाड़ों से भी ज्यादा ठंड दर्ज की जा रही है। मेरठ में पिछले चार दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। तापमान 15 डिग्री से नीचे चल रहा है। अभी 24 से 48 घंटे तक मेरठ और आसपास क्षेत्र में यही हालात रहेंगे।
सोमवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री और रात का सामान्य से डेढ़ डिग्री कम है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 से 23 जनवरी के बीच बारिश की संभावना है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
क्या है कोल्ड डै कंडीशन
जब कई दिनों तक धूप न निकले। अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे और रात का तापमान पांच डिग्री के आसपास रहे तो यह कोल्ड डे यानी गंभीर ठंड वाला दिन होता है। मेरठ में चार दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: गरमाया सियासी तापमान: सालभर चले शब्दबाण, मिले तो मुस्कुराए नरेश टिकैत और संजीव बालियान, बोले-किसान सब जानते हैं
घंटे तक कोहरा और बादल छाए रहने का अनुमान
बीते चार दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। अभी 48 घंटे तक मौसम ऐसे ही रहेगा। -डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विवि
-गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
-दिन में गर्म पानी का सेवन करते रहें।
-कोहरे में मॉर्निंग वॉक पर न निकलें।
-घर में रूम हीटर या ब्लोवर का प्रयोग करें।
पिछले छह दिन का तापमान पिछले वर्ष
तारीख अधिकतम न्यूनतम अधिकतम न्यूनतम
11 14.1 6.6 19.5 7.0
12 17.5 7.3 21.0 7.2
13 14.0 4.2 16.2 7.2
14 13.0 3.8 15.8 10.4
15 11.0 5.4 17.2 8.0
16 13.2 5.8 15.4 9.0
17 14.0 5.3 17.2 11.4