{"_id":"684808865c209ede2b0feb77","slug":"weather-meerut-the-temperature-is-rising-the-heat-is-breaking-records-in-june-heat-wave-alert-issued-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Meerut: मौसम का चढ़ता जा रहा पारा, जून में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, हीट वेव का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Meerut: मौसम का चढ़ता जा रहा पारा, जून में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, हीट वेव का अलर्ट जारी
Tue, 10 Jun 2025 03:57 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 10 Jun 2025 03:57 PM IST
सार
जून महीने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
धूप से बचने को चेहरे को कपड़े से ढक्कर गुजरती युवती। संवाद
विस्तार
जून महीने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। गर्मी का असर तेज होने के साथ सूरज की तपत ने भी पसीने निकल दिए। फिलहाल अभी दो-तीन दिन तक राहत के आसान नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से मौसम में बदलाव के चलते गर्मी ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। आसमान से लेकर धरती ताप्ती जा रही है। मौसम के तेवर तल्ख हो रहे हैं और गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। जून महीने में गर्मी का रिकॉर्ड टूटता जा रहा है। लगातार तापमान बढ़ने से गर्मी और भी अपना रूद्र रूप दिखा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: महिला का कत्ल... अर्द्धनग्न लाश, सिर के साथ चेहरे और शरीर पर चोट-गहरे घाव, दरिंदगी की आशंका; बेटा भी लापता
विज्ञापन
मौसम के तेवर पिछले 48 घंटे में और भी ज्यादा तल्ख हो गए हैं। अभी आगामी 48 घंटे तक मौसम में हीट वेव का पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। मंगलवार का दिन भी सुबह से ही गर्म रहा आसमान से बरसी आपके बीच शहर वासी करने में हलकान दिखाई दे।
सुबह से लेकर शाम तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही थी दिन में चल रही हीटवेव से इतनी ज्यादा दिक्कत हो रही कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम का कहना है कि इस बार जून महीने में गर्मी अन्य वर्षों की अपेक्षा ज्यादा बढ़ती जा रही है। अभी दो-तीन दिन तक गर्मी का अलर्ट जारी रहेगा और हीट वेव भी परेशान करेगी।