{"_id":"6ad6f9b9656b68006b0c45d1","slug":"weather-in-meerut-it-will-remain-warm-throughout-the-day-on-dussehra-the-temperature-will-drop-2026-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ का मौसम: दशहरे पर दिनभर गर्म रहेगा मौसम, रात में रावण दहन के समय होगी ठंडक, गिरेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ का मौसम: दशहरे पर दिनभर गर्म रहेगा मौसम, रात में रावण दहन के समय होगी ठंडक, गिरेगा पारा
Tue, 20 Oct 2026 10:48 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 20 Oct 2026 10:48 AM IST
सार
आज दिन में मौसम शुष्क रहने के चलते तापमान में कोई बदलाव दिखाई नहीं देगा। आगामी एक सप्ताह में मेरठ समेत आसपास के जिलों में वायु गुणवत्ता और खराब होने की आशंका है। सांस के मरीजों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
धूप कर रही परेशान। सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बरकरार है। दशहरे पर भी मौसम साफ है और दिनभर धूप निकलने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में दिन के तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं, जबकि रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका
मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम शुष्क रहने और बारिश नहीं होने के कारण वातावरण में धूल और प्रदूषक कणों का जमाव बढ़ सकता है। आगामी एक सप्ताह में मेरठ समेत आसपास के जिलों में वायु गुणवत्ता और खराब होने की आशंका है। ऐसे में सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर अधिक महसूस हो सकता है। खासकर सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

मिला-जुला मौसम जारी रहने की संभावना
फिलहाल दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात में तापमान कम होने से मौसम अपेक्षाकृत ठंडा हो रहा है। आने वाले दिनों में भी मौसम का यही मिला-जुला मिजाज बने रहने की संभावना है।
ये भी देखें...
मेरठ: आज 36 स्थानों पर होगा रावण दहन, यहां बनाया गया है सबसे ऊंचा पुतला; एक हजार पुलिसकर्मी तैनात