फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather in Meerut

पांच साल में सबसे गर्म रही फरवरी

Sat, 20 Feb 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 20 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Weather in Meerut

मौसम ने एक बार फिर से पलटी मार दी है। काले बादलों और धूप की आंख मिचौली के बीच दिन का पारा चढ़ता हुआ 29 डिग्री को पार गया। पिछले पांच वर्षों में इस बार 19 फरवरी का दिन सबसे गर्म रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मौसम का मिजाज अभी ऐसे ही बना रहेगा।

विज्ञापन


फरवरी में मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे है। हल्की बारिश के बावजूद भी मौसम गर्म हो रहा है। शुक्रवार को दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। तेजी से बढ़ते तापमान के साथ दिन और रात गर्म हो गया। पिछले पांच सालों में फरवरी सबसे गर्म रही।
विज्ञापन


तेजी से बढ़ते तापमान को देखते हुए वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि बढ़ता तापमान ठीक नहीं है। शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 77 और न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3 और रात के तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में और भी बदलाव दिखाई देगा। शनिवार को भी मौसम का मिजाज गर्म रहेगा और हल्के बादल भी दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed