{"_id":"1aa55ba44e7af3fec0743245b0800798","slug":"weather-in-meerut-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बावजूद चढ़ गया पारे का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बावजूद चढ़ गया पारे का मिजाज
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 19 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम करवट ले रहा है। लगातार तापमान बढ़ रहा है। बुधवार को हुई बारिश के बावजूद रात और दिन का पारा चढ़ गया। दिन में कभी बादल छाए रहे तो कभी धूप खिली।
विज्ञापन
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 79 व न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर बारिश 1 मिमी रिकॉर्ड की गई है। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .6 और रात के तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
मोदीपुरम भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदला है। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। शनिवार से मौसम साफ रहेगा। दिन रात का पारा तेजी से बढ़ना ठीक नहीं है।
विज्ञापन