Weather: वेस्ट यूपी में सुबह छाया घना कोहरा, शाम को बारिश से गिरा पारा, पढें-अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम
Weather Update UP Today: पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखने से रात का मौसम बदलने लगा है। जनवरी के अंतिम दिन भी घना कोहरा और कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुरे। सुबह में जहां घना कोहरा छाया रहा वहीं दोपहर में हुई रिमझिम बारिश से तापमान में कमी आई। दिन में काले बादल छा गए और मेरठ समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनवरी माह के अंतिम दिन भी शहरवासियों को कड़ाके की ठंड में घने कोहरे ने अपने आगोश में लेकर रखा। दोपहर तक कोहरे की मोटी चादर के चलते हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। दोपहर में कोहरा हटा तो फिर रिमझिम बारिश शुरु हुई हो गई। सर्दी में पहली बार बारिश से मौसम ठंडा हो गया। अभी आगे भी दो दिन तक बारिश के आसार बने हुए है।
वेस्ट यूपी में घने कोहरे के बीच बारिश ने दस्तक दी है। सुबह के समय कोहरा और शीतलहर के चलते मौसम ठंडा बना हुआ था। दोपहर में शुरु हुई बारिश का दौर रुक रुक कर शाम तक चलता रहा। शाम तक रिमझिम बारिश होती रही। दोपहर में आसमान पर काले बादलों के चलते दिन में ही वाहन स्वामियों को हाईवे पर लाइट जलकर चलना पड़ा।
सुबह से लेकर शाम तक मौसम के अलग अलग तीन रंग देखने को मिले। पहले कोहरा फिर थोड़ी देर के लिए हल्की धूप और फिर आसमान बादलों के चलते बारिश ने दस्तक दे दी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश 2 मिमी दर्ज की गई।
फिर से बढ़ गया एक्यूआई
बुधवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा तो प्रदूषण का स्तर भी 232 से बढक़र 264 पर पहुंच गया। इसके अलावा एनसीआर में सभी जगह पर प्रदूषण में बढोतरी हुई है। शहर में जयभीमनगर 252, गंगानगर 270, पल्लवपुरम 270, दिल्ली रोड 294 और बेगमपुल 310 दर्ज किया गया। तीसरे दिन भी लगातार बेगमपुल क्षेत्र प्रदूषित रहा है। बारिश के होने के बाद बृहस्तिवार से प्रदूषण में गिरावट आएगी।
बारिश से गेहूं, सरसों को मिलेगा लाभ
इस समय बारिश का पानी लगभ सभी फसलों के लिए फायदेमंद होगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा आर एस सेंगर का कहना है कि इस समय बारिश से गन्ना, गेहूं, आलू, चना, सरसों, मटर, जौ, मूली आदि सभी रबी की फसलों के लिए लाभकारी रहेगा। सबसे ज्यादा बारिश से देरी से बुवाई करने वाली गेहूं की फसल को मिलेगा। उसके लिए अभी बारिश और सर्दी बहुत जरुरी है।
वेस्ट यूपी में 24 से 48 घंटे तक हल्की से माध्यम बारिश के आसार बने हुए है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों मेें बारिश होगी। बारिश के होने से कोहरे में कमी आएगी और अभी ठंड का दौर बना रहेगा और प्रदूषण कम होगा। -डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि
सहारनपुर में बादलों और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन
सहारनपुर जनपद में सुबह आठ बजे के बाद आसमान बादलों से घिर गया। महानगर के बेहट रोड क्षेत्र, मल्हीपुर रोड क्षेत्र और तीतरों क्षेत्र में बेहद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिसकी वजह से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। हालाकि दोपहर में हल्की धूप निकली थी, लेकिन वह चंद मिनट तक रही। जिसके बाद फिर से आसमान में बादल छाए नजर आए। न्यूनतम तापमान पांच और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन में बारिश होने का अनुमान जताया है।
शामली में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। हालांकि बूंदाबांदी करीब आधा घंटे ही हुई। दिनभर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।
बिजनौर जिले में बुधवार की सुबह कोहरा छाया और दोपहर में धूप निकल आई। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मगर शाम होते-होते मौसम का मिजाज बदल गया। शाम करीब चार बजे सर्द हवा चलने लगी और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद जिले में बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई और शीत लहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही।