फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Foercaste: Cold at night hot in day, weather will be like this for next few days

Weather Forecaste: रात में ठंड तो दिन में गर्मी प्रचंड, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Thu, 04 Jun 2020 09:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Jun 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Weather Foercaste: Cold at night hot in day, weather will be like this for next few days
मौसम - फोटो : पिक्साबे
मौसम में बार-बार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। रात में ठंड तो दिन में प्रचंड गर्मी रुला रही है। मंगलवार देर रात अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं, बुधवार सुबह से ही चटख धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के कारण मई के अंत व जून के शुरूआत में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों ने तीन दिन की भीषण गर्मी से राहत महसूस की। मंगलवार को दिन में मौसम पूरी तरह साफ रहने से तापमान में उछाल दर्ज किया गया। रात में मौसम ने अचानक करवट बदली और बारिश हुई। फिर बुधवार सुबह से तेज धूप निकली और मौसम साफ रहा।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के चलते तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 65 व न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। वहीं, बारिश 0.7 मिमी दर्ज की गई। मेरठ का औसत एक्यूआई 97 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ने लगा मेरठ का एक्यूआई स्तर
बारिश के बाद तेज धूप निकलने से गर्मी के साथ एक्यूआई स्तर में भी बढ़ोतरी होने लगी है। बारिश से मेरठ का एक्यूआई स्तर अपने सबसे निचले स्तर 29 पर पहुंच गया था। मेरठ में हवा की सेहत सुधरने से लोग शुद्ध हवा में सांस ले रहे थे।


पिछले दो दिन से फिर से मेरठ का एक्यूआई स्तर बढ़ने लगा है। एक्यूआई मंगलवार को 95 व बुधवार को 97 दर्ज किया गया। लॉकडाउन 5.0 में छूट दिए जाने से फिर से धीरे-धीरे हवा में जहर घुलना शुरू हो गया है।

आने वाले दो दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इसके चलते तापमान में वृद्धि होने के साथ गर्मी का प्रकोप भी बढ़ेगा। -डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed