{"_id":"69d0a348b47a7864a602b720","slug":"weather-changes-after-night-rain-cloudy-skies-bring-relief-from-heat-2026-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"West UP Weather Update: रात की बारिश से बदला मौसम, दिनभर छाए रहे बादल, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West UP Weather Update: रात की बारिश से बदला मौसम, दिनभर छाए रहे बादल, गर्मी से मिली राहत
Sat, 04 Apr 2026 11:06 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:06 AM IST
सार
West UP Weather Update: मेरठ में शुक्रवार रात हुई हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और प्रदूषण स्तर में भी कमी आई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक हल्की बारिश और बादलों की संभावना जताई है।
विज्ञापन
गर्मी से राहत मिली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में शुक्रवार देर रात हुई हल्की बारिश के बाद शनिवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह होते ही आसमान पर घने बादल छा गए, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी रही और कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 घंटे तक ऐसा ही मिला-जुला मौसम बना रह सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: ईद पर घर आए थे साकिब-अरबाब, टारगेट पर थे यूपी के मॉल, पाकिस्तानी हैंडलरों से थी सीधी बात; चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
तापमान में गिरावट से राहत
बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा था, लेकिन बादलों और बारिश के चलते पारा नीचे आ गया। ठंडी हवाओं के चलने से वातावरण में ताजगी महसूस की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
प्रदूषण स्तर में आई कमी
बारिश का सकारात्मक असर प्रदूषण पर भी देखने को मिला। हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कण बारिश के कारण नीचे बैठ गए, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ। साफ और ताजी हवा मिलने से सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को भी राहत मिली।

गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बारिश
मोदीपुरम क्षेत्र के किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। इस समय गेहूं की फसल पकने की अवस्था में है और हल्की बारिश से फसल को नमी मिलती है, जिससे दानों का भराव बेहतर होता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार यदि बारिश तेज न हो और ओलावृष्टि न हो, तो यह मौसम गेहूं की फसल के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
आगे भी बना रहेगा मौसम का असर
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार तक क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है। फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।