फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wearable Air Purifiers in Meerut: Demand Surges Four Times Amid Rising Pollution

Pollution Effec: अब गले में लटक रहा 'सांसों का सहारा', मेरठ में वियरेबल एयर प्यूरीफायर की बिक्री चार गुना बढ़ी

Wed, 19 Nov 2025 10:53 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 19 Nov 2025 10:53 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर और मेरठ में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच वियरेबल और कार एयर प्यूरीफायर की मांग तेजी से बढ़ी है। दो महीनों में 20 हजार उपकरण बिके और करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। कंपनियां फैशनेबल नेकलेस-स्टाइल प्यूरीफायर भी बना रही हैं।

विज्ञापन
Wearable Air Purifiers in Meerut: Demand Surges Four Times Amid Rising Pollution
पोर्टेबल एयर प्यूरिफायर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर सहित मेरठ में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण ने लोगों की जीवनशैली को तेजी से बदल दिया है। घरों में लगाए जाने वाले एयर प्यूरीफायर के साथ अब लोग अपनी सुरक्षा के लिए वियरेबल एयर प्यूरीफायर और कार एयर प्यूरीफायर का भी उपयोग कर रहे हैं। बढ़ती जरूरत और जागरूकता के चलते इन उपकरणों की बिक्री पिछले दो महीनों में करीब चार गुना बढ़ गई है।

विज्ञापन


शहर और आसपास के क्षेत्रों में इस अवधि में करीब 20 हजार एयर प्यूरीफायर बिके हैं, जिनसे लगभग पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।

यह भी पढ़ें: हवा में बढ़ा जहर: कूड़ा जलने से टूटे दावे, मेरठ का AQI सुबह से ही 400 पार पहुंच रहा, NCR का भी बुरा हाल

विज्ञापन

नेकलेस स्टाइल में वियरेबल प्यूरीफायर-फैशन और सेफ्टी साथ-साथ
मेरठ में कुछ कंपनियां अब ऐसे वियरेबल प्यूरीफायर भी बना रही हैं जो देखने में एक आकर्षक लॉकेट जैसे लगते हैं। गुलाबी, सफेद और काले रंग में उपलब्ध ये डिवाइस महिलाओं में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

एक कंपनी के निदेशक विभोर अग्रवाल के अनुसार महिलाएं इन्हें अपने आउटफिट से मैचिंग करके पहनना पसंद कर रही हैं। ये प्यूरीफायर नेगेटिव आयन तकनीक से काम करते हैं और हवा में मौजूद प्रदूषित कणों को कम करने में मदद करते हैं।

2500 से 6000 रुपये तक की कीमत, ऑनलाइन बिक्री सबसे ज्यादा
वियरेबल प्यूरीफायर की कीमत 2500 रुपये से शुरू होकर 6000 रुपये तक जाती है। विभोर अग्रवाल के अनुसार मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है और अधिकांश लोग इन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ही खरीदना पसंद कर रहे हैं।

कार एयर प्यूरीफायर की मांग भी बढ़ी है। मेरठ में बनने वाले ये प्यूरीफायर एचईपीए फिल्टर, यूवी रे प्रोटेक्शन, और डिजिटल डिस्प्ले जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं। ये कार की बैटरी या 12-वोल्ट सॉकेट से सीधे चलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed