{"_id":"605e34778ebc3edbfe58e9be","slug":"weapons-factory-found-near-shoprix-mall-in-meerut-meerut-news-mrt531882621","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलियाना और शॉप्रिक्स मॉल के पास तमंचे पिस्टल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलियाना और शॉप्रिक्स मॉल के पास तमंचे पिस्टल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
मलियाना और शॉप्रिक्स मॉल के पास हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी
मेरठ। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमों ने शुक्रवार को मलियाना और शॉप्रिक्स मॉल के पास एक साथ छापा मारा। यहां पर तमंचे और पिस्टल बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई। टीमों ने चार आरोपी गिरफ्तार कर उनसे तमंचे और पिस्टल की खेप बरामद की है। देर रात तक कार्रवाई जारी थी। पंचायत चुनाव में हथियारों की मांग बढ़ने के कारण यहां यह काम चल रहा था। ऐसे हथियारों की सप्लाई आनलाइन बुकिंग से कराई जा रही है। इसका इनपुट मिलने पर एडीजी मेरठ जोन और आईजी रेंज में सभी जिलों में ऐसे अपराधियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के पीछे एक मकान में छापा मारा। जहां से तमंचे और पिस्टल बनाते तीन लोगों को पकड़ा गया। वहीं पर दूसरी टीम ने बागपत रोड स्थित मलियाना में छापा मारकर शरीफ नाम के युवक को दबोचा। शरीफ तमंचे-पिस्टल की नाल बनाने का काम कर रहा था।
आरोपियों की निशानदेही पर तमंचे और पिस्टल की खेप बरामद की गई। हथियार बनाने वाले औजार, अधबने पिस्टल और तमंचे भी काफी संख्या में मिले। पुलिस ने बताया कि आरोपी शॉप्रिक्स मॉल के पीछे ही तमंचे- पिस्टल बनाने का काम करते थे। आरोपियों ने किराए पर मकान लिया था। खराद का काम मलियाना में होता था। पिस्टल और तमंचे सप्लाई करने वाला गैंग वेस्ट यूपी के जिलों में फैला हुआ है। तमंचे-पिस्टल बनाने वाली फैक्टरी थाना पुलिस की सांठगांठ से चल रही थी। चारों आरोपियों से शाम तक पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। कुछ और जगहों पर भी दबिश दी गई और कुछ अवैध हथियार बरामद किए गए। अवैध हथियारों की सप्लाई के अन्य स्थलों के बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
-
लिसाड़ी गेट और कोतवाली में दबिश जारी
तमंचे और पिस्टल बनाने वाले या फिर सप्लाई करने वाले आरोपी ज्यादा लिसाड़ी गेट और कोतवाली में है। एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात लिसाड़ी गेट और कोतवाली में कई जगह दबिश दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसटीएफ की टीम ने पकड़े गए चारों आरोपियों से काफी जानकारी जुटाई है। पता चला है कि शहर में कई जगहों पर अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा है।
---
पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियार बनाने वाले गिरोहों और अपराधियों को चिह्नित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ही अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अजय साहनी, एसएसपी