{"_id":"68fb7ab1290006d8540f48f2","slug":"we-will-organize-padyatras-on-the-150th-birth-anniversary-of-sardar-patel-shivkumar-meerut-news-c-72-1-mct1004-142721-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकालेंगे पदयात्राएं : शिवकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकालेंगे पदयात्राएं : शिवकुमार
Fri, 24 Oct 2025 06:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 24 Oct 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती को यादगार तरीके से मनाया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को हरमन सिटी स्थित भाजपा जिला इकाई की बैठक में जयंती समारोह अभियान पर विचार-विमर्श हुआ।
मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि लोकसभा में पद यात्रा, रोड यात्रा, राष्ट्रीय पदयात्रा ओं का आयोजन होगा। 31 अक्टूबर से छह दिसंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक से 25 नवंबर तक आठ किलोमीटर की पदयात्रा निकलेगी। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा ने कहा कि यात्रा के अंतर्गत युवा मोर्चा के दो, तीन मशहूर खिलाड़ी, कलाकार, यूथ आईकॉन, प्रदेश के सभी जिलों से पांच-पांच युवा प्रतिनिधि गुजरात के करमसद में सरदार पटेल की जन्मभूमि पहुंचेंगे। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि यह राष्ट्रीय पदयात्रा करमसद से स्टैचू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक 150 किलोमीटर की होगी। बैठक का संचालन समीर चौहन ने किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, मनिंदरपाल सिंह, भंवर सिंह तोमर, इंद्रपाल बजरंगी, अंकुर राणा, अतुल त्यागी ने विचार रखें। इस अवसर पर हरवीर पाल, हरीश चौधरी, संजीव राणा, राजकुमार शर्मा, विमला जाटव, मनोज चौहान, संजय शर्मा, फिरेराम धनतला आदि मौजूद रहे।