{"_id":"6af9c33a55211680b50fb796","slug":"we-will-have-the-former-mla-investigated-once-we-come-to-power-atul-pradhan-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106713-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता में आने पर पूर्व विधायक की जांच कराएंगे : अतुल प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता में आने पर पूर्व विधायक की जांच कराएंगे : अतुल प्रधान
विज्ञापन
दौराला - नंगला राठी गांव में आयोजित सभा में लोगों को संबोधित करते विधायक अतुल प्रधान। स्रोत : स
- बोले अतुल प्रधान, मैं गलत तो मेरी भी करा लें जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। नंगला राठी गांव में रविवार को आयोजित स्वाभिमान सभा में सरधना विधायक अतुल प्रधान ने पूर्व विधायक संगीत सोम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग उनकी मदद कर रहे हैं, जिससे वह कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्तीर्ण छात्राओं को साइकिल वितरित कर रहे हैं। यह बात पूर्व विधायक को हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में उनकी पार्टी है, चाहें तो उनकी जांच करा लें। छवि साफ होने के कारण वह जांच कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। सपा के सत्ता में आने पर पूर्व विधायक की जांच कराई जाएगी।
अतुल प्रधान ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर हर तीसरे गांव के बाद इंटर कॉलेज और 15 गांव के बाद डिग्री कॉलेज स्थापित कराया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में पांच फैक्टरी लगवाने का प्रयास होगा, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि जनता को सबसे अधिक रोजगार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक नंगला राठी आकर युवाओं से उनके दादा और परदादा का नाम पूछ रहे थे, जबकि उन्होंने कभी अपने गांव के युवाओं से यह सवाल नहीं किया। महापुरुष किसी एक जाति के नहीं, बल्कि सभी के होते हैं। महाराजा मिहिर भोज ने जनता के लिए युद्ध किए, जिसमें सभी जातियों के लोग शामिल थे। धन सिंह कोतवाल ने भी अंग्रेजों के खिलाफ पूरे देश की आजादी के लिए बिगुल फूंका था। सभा में बाबू, विजयपाल, मनोज, विपिन, बाबर आदि मौजूद रहे।