फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   We will do everything possible to help the flood affected people: Chandan Chauhan

बाढ़ प्रभावित लोगों की करेंगे हर संभव मदद: चंदन चौहान

Thu, 04 Sep 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
We will do everything possible to help the flood affected people: Chandan Chauhan
बस्तौरा नारंग गांव में ग्रामीणों से मिलते सांसद चंदन चौहान स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। बिजनौर लोकसभा के सांसद चंदन चौहान ने बुधवार को खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव बस्तौरा नारंग में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि इस समय पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से हालत नाजुक हैं। बाढ़ को रोकना इस समय संभव नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। ग्रामीणों की मदद से एक कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी के साथ वे जिलाधिकारी से मिलेंगे। ग्रामीणों ने मांग की कि उन्हें सुरक्षित स्थान दिया जाए, क्योंकि गांव गंगा के मुहाने पर है। सांसद ने कहा कि राहत और बचाव कार्य में भी तेजी लाई जाएगी। इस अवसर पर ठाकुर जयपाल सिंह, रोहित बंसल, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, शुभम लोहिया आदि ने भी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री जिलाधिकारी के साथ आज करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

ग्रामीणों ने राजू चौहान ने बताया कि राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने फोन पर हालातों की जानकारी ली है। आश्वासन दिया कि वह बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी, पीडब्ल्यूडी विभाग और सिंचाई विभाग के साथ क्षेत्र का दौरा करेंगे और ग्रामीणों की हर संभव मदद करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed