हस्तिनापुर। अखिल विद्या समिति के तत्वावधान में जयंती माता मंदिर के अध्यक्षों, संचालकों की विशेष बैठक हुई। जिसमें ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण की लिए टीम का बनाई गई। समिति अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने बताया कि प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिये सामाजिक लोगों को सहयोग करना है अखिल विद्या समिति के प्रयास से मेरठ-परीक्षितगढ़ मोटर यूनियन के सहयोग से विशेष पर्यटन यात्रा बस जल्द से शुरू की जाएगी। जोकि मेरठ से परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर, सैफ़पुर , फिरोजपुर आदि ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करायेगी, साथ में टूरिस्ट गाइड भी होगा। बैठक की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संयोजक धीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि 15 फरवरी को लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति द्वारा आभार मार्च आयोजित किया जाएगा। जिसमें हस्तिनापुर के विकास के लिए उठाये गए कदम का भारत सरकार व उत्तरप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया जायेगा। बैठक का संचालन नरेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन अरुण कुमार, जयंती माता शक्तिपीठ के अध्यक्ष पप्पू गुर्जर ने विश्वशांति महायज्ञ मंदिर रघुनाथ महल के संयोजक सभासद वेद रमन शास्त्री, महंत भीष्म रमन स्वामी, पांडेश्वर मंदिर के महंत अमन गिरी महाराज, पं. सूर्यकांत शास्त्री, समाजसेवी सोमनाथ पपनेजा, रामपाल सिंह, भद्रकाली मंदिर के आचार्य हरिओम, द्रोपदी घाट मंदिर की पुजारी बेगवती गोसाई, मां काली मंदिर के मुकेश शर्मा, कर्ण मंदिर के शंकर देव व समाजसेवी अनिल त्यागी मौजूद रहे।