{"_id":"5e3b27e68ebc3ee5c173626a","slug":"waterlogging-will-be-liberated-on-baghpat-road-meerut-news-mrt467469453","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत रोड पर जलभराव से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत रोड पर जलभराव से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
बागपत रोड पर जलभराव से मिलेगी मुक्ति
मेरठ। बागपत रोड पर जलभराव से मुक्ति मिलने की तरफ एमडीए ने कदम बढ़ाया है। उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने एनएचएआई के जीएम आरपी सिंह से वार्ता कर मामले के समाधान को लेकर बैठक बुलाई है। 14 फरवरी को एमडीए वीसी कक्ष में एनएचएआई, नगर निगम, सिंचाई और जल निगम के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस मामले पर कई बार प्रदेश के ऊर्जा मंत्री/प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा भी निर्देश दे चुके हैं।
रोहटा रोड और बागपत रोड पर निर्मित नाले की उचित जलनिकासी की जानी है। कई साल से एनएचएआई सड़क पार सुभारती के पास नाले को जोड़ने के लिए एनओसी नहीं दे रहा था। वहीं बागपत रोड पर नाला ओवरफ्लो होने से जलभराव की समस्या लंबे समय से है। इस नाले के डिस्पोजल के लिए जल निगम को काम दिया गया था। नगर निगम की 17 मार्च 2018 को हुई 14वें वित्त आयोग की बैठक में दो करोड़ रुपये की धनराशि भी दी गई थी। वहीं, एमडीए और नगर निगम भी खड़ौली नाले तक नाला निर्माण कराए जाने के लिए एनएचएआई से एनओसी प्राप्त करने के लिए लिखता रहा है, लेकिन एनओसी नहीं मिल पा रही थी।