फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterlogging in the park due to pipeline breakdown, people upset

पाइप लगाइन फटने से पार्क में जलभराव, लोग परेशान

Wed, 13 Nov 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the park due to pipeline breakdown, people upset
पाइप लाइन फटने से पार्क में जलभराव, लोग परेशान
विज्ञापन

गंगानगर। पाइप लाइन रिसने के कारण एम-ब्लॉक के मंदिर वाले पार्क में जलभराव होने से स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ गई है। पार्क में साफ-सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे पार्क में कहीं कूड़े का ढेर लगा है तो कहीं झाड़ियां उग आई हैं। सर्दी बढ़ने के साथ ही पार्क में बैठकर धूप सेंकने वालों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। लोगाें इस समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई वर्ष पूर्व पार्क से गुजर रही पानी की पाइप लाइन फट गई थी। तभी से पाइपलाइन से पानी लगातार पानी रिसता रहता है। सुबह-शाम ट्यूबवेल चलने पर पार्क पानी से लबालब भर जाता है। निरंतर पानी भरे रहने की वजह से पार्क में झाड़ियां उग आई है। पानी में मच्छर पनपने की वजह से लोग डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। पानी व कीचड़ की दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। फिलहाल पार्क की स्थिति किसी खेत जैसी हो गई है। पार्क में बैठने के लिए बनी बैंच पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी पार्क की ओर आना तक मुनासिब नहीं समझते। पार्षद से कई बार शिकायत करने पर भी साफ-सफाई व पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई है। सभासद के प्रति लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

- बच्चे सड़क पर खेलने को मजबूर
एम-ब्लॉक निवासी मस्तराम सिंह का कहना है कि कॉलोनी में कई माह से सफाई कर्मचारी आया ही नहीं है। पार्क में गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। कॉलोनी के बुजुर्ग लोग सुबह धूप सेंकने के लिए पार्क में नहीं बैठ पा रहे हैं। बच्चों को भी मजबूरन सड़कों पर खेलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पानी में दिखे जहरीले जीव, लोगों में दहशत
विनय मलिक ने बताया कि पार्क में कई बार सांप व अन्य जहरीले जीव देखे गए हैं। कुछ दिन पहले सांप पार्क से निकलकर स्थनीय व्यक्ति के घर में घुस गया था। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। बच्चों को पार्क में जाने के लिए मना कर रखा है।
- करंट लगने से हो सकता है हादसा
कपिल स्वामी ने बताया कि पार्क के कोने में रखे ट्रांसफार्मर का बाउंड्री जाल टूटा पड़ा है। गोवंश, कुत्ते व अन्य निराश्रित पशु पार्क में घूमते रहते हैं। किसी भी दिन करंट की चपेट में आकर किसी पशु की मौत हो सकती है।

झूठे आश्वासन देकर टकराया जाता है
योगेंद्र कुमार ने बताया कि पार्क की स्थिति से गंगानगर पार्षद को कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन हर बार झूठा आश्वासन देकर लोगों को टरका दिया जाता है। जल्द निस्तारण ना होने पर आक्रोशित कॉलोनीवासी उच्च अधिकारियों के दफ्तर पर धरना देंगे।
- क्या बोले पार्षद
गंगानगर पार्षद गुलबीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर कहीं जलभराव की समस्या है तो इसका निस्तारण जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed