{"_id":"6ab6794f3af4fa26920d6d27","slug":"waterlogging-in-the-mandi-committee-complex-fear-of-disease-outbreak-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113721-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मंडी समिति परिसर में जलभराव, बीमारियां फैलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मंडी समिति परिसर में जलभराव, बीमारियां फैलने की आशंका
Fri, 25 Sep 2026 07:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 25 Sep 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सरधना। मंडी परिसर में जलभराव की समस्या के समाधान की मांग को लेकर तहसीलदार पहुंचे महाराणा प्रताप
महाराणा प्रताप नगर के लोगों ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन,गोशाला के पानी की निकासी कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मंडी समिति परिसर में संचालित अस्थायी गोशाला के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार शाम महाराणा प्रताप नगर मोहल्ले के लोग तहसील पहुंचे। हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष रिहान मलिक के नेतृत्व में लोगों ने तहसीलदार योगेश चंद को ज्ञापन सौंपकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
मोहल्लेवासियों ने बताया कि अस्थायी गोशाला का पानी मुख्य नाले में जाने के बजाय मंडी परिसर में छोड़ा जा रहा है। इसके कारण परिसर में लगातार पानी जमा हो रहा है। जलभराव से मंडी के रास्तों के अलावा खेल मैदान भी प्रभावित है। लोगों के अनुसार लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण परिसर में लगे पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
मोहल्लेवासियों ने बताया कि रास्तों और खेल मैदान में पानी भरने से राहगीरों के साथ बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण मच्छरों और गंदगी की समस्या भी बढ़ रही है, जिससे लोगों ने बीमारियां फैलने की आशंका जताई है। लोगों ने तहसीलदार से गोशाला के पानी की उचित निकासी की व्यवस्था कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मोहल्लेवासी प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। तहसीलदार योगेश चंद ने राजस्व टीम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में अमनदीप, अर्जुन, सचिन, आदिल, शाकिब, जुनैद, अमान, अर्पित, फुरकान और अरुण समेत अन्य लोग शामिल रहे।