फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterlogging in police outpost premises due to clogged drain; passersby inconvenienced.

Meerut News: नाली चोक होने से चौकी परिसर में जलभराव, राहगीर परेशान

Wed, 14 Oct 2026 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in police outpost premises due to clogged drain; passersby inconvenienced.
सरधना। नगर में नाली चोक होने से कस्बा चौकी परिसर और चौराहे पर हुआ जलभराव। संवाद
कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं, स्थानीय लोगों ने जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में नाली चोक होने और नालों की नियमित सफाई नहीं होने से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। इसके चलते कस्बा चौकी परिसर और चौराहे पर पानी भर गया। जलभराव के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि कई बार नगर पालिका में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नालियों की सफाई नहीं होने से पानी की निकासी बाधित हो रही है। नाली चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क और कस्बा चौकी परिसर में जमा हो गया है। चौराहे पर पानी भरने से वहां से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। आसपास के दुकानदारों और निवासियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समस्या को लेकर पहले भी नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पालिका अध्यक्ष को भी समस्या से अवगत कराते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने नालियों और नालों की सफाई कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। अध्यक्ष सबीला बेगम का कहना है कि सूचना मिलने पर सफाई कर्मियों को मौके पर भेजकर समस्या का निस्तारण कराया गया। साथ ही विशेष अभियान चलाने का का निर्देश देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed