फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterfall on Bahusuma-Khatauli main road

बहसूमा-खतौली मुख्य मार्ग पर जलभराव बना नासूर

Sun, 24 Jan 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Waterfall on Bahusuma-Khatauli main road
बहसूमा-खतौली मुख्य मार्ग पर जलभराव बना नासूर
विज्ञापन

बहसूमा। बहसूमा-खतौली मुख्य मार्ग स्थित शाहपुर बटावली में बीते छह वर्षों से जल निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे यह समस्या ग्रामीणों और राहगीरों के लिए नासूर बन गई है। इससे मार्ग पर जलभराव रहता है। यहां से दर्जन भर से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों का रोजाना आवागमन होता है।

बहसूमा-खतौली मुख्य मार्ग पर शाहपुर बटावली गांव स्थित है। इस मार्ग से मीरपुर, तखावली, नंगला खेप्पड़, घटायन आदि गांव जुडे़ हैं। इनका मुख्य बाजार बहसूमा होने की वजह से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। स्कूल-कॉलेज में छात्र भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। इस मार्ग पर करीब आठ बसें संचालित हैं। बीते छह वर्षों से गांव शाहपुर की जल निकासी नासूर बनी हुई है। ग्रामीण समाधान दिवस, तहसील दिवस, व जिलाधिकारी से शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई है। तत्कालीन ग्राम प्रधान बाला देवी का पूरा कार्यकाल लोकनिर्माण विभाग को पत्र लिखने में गुजर गया परंतु समस्या जस की तस है। ग्रामीण इस बार उक्त जल निकासी को चुनावी मुददा बनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी से जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए पत्र लिखा है। इस पर विजय उर्फ मोनू, यशवीर, यशपाल, बिट्टु, नरेंद्र, अशोक, सोनू, संगरत्न व जगपाल सिंह के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed