फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water released in Rajbaha Chap Salawa, Shobhapur Chaupala became a pond

रजबहा चप सलावा में छोड़ा पानी, तालाब बन गया शोभापुर चौपला

Mon, 21 Apr 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Water released in Rajbaha Chap Salawa, Shobhapur Chaupala became a pond
रजबहा चप सलावा की पुलिया चौक शोभापुर चौपले पर हुआ भारी जल भराव
मेरठ। सिंचाई विभाग ने रजबहा चपसलावा में बगैर जांच पड़ताल के ही पानी छोड़ दिया। इस कारण शोभापुर चौपला जलमग्न हो गया। इससे यातायात भी प्रभावित हो गया। रोहटा रोड पर एनएच 58 पुल से दूसरी तरफ जाने वाले यात्रियों से थ्री-व्हीलर चालकों ने अधिक किराया वसूला। उधर सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जलभराव खत्म होने में कम से कम छह घंटे लगेंगे।
विज्ञापन

सरधना नहर से निकलकर एनएच 58 के बराबर से रजबहा चपसलावा गुजर रहा है। इस रजबहे से खेतों की सिंचाई होती है। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने रविवार को इस रजबहे में पानी छोड़ दिया, जबकि रजबहे में जगह जगह पुलिया चोक पड़ी हैं। जैसे ही दोपहर के समय रजबहे में पानी पीछे से ही गंदगी व कबाड़ बहाकर लाया तो शोभापुर चौपले की पुलिया और चोक हो गई। रजबहे में पानी आगे जाने की बजाय चौपले पर भी बह निकला। थोड़ी ही देर में एनएच 58 के पुल के नीचे सड़क पर पानी ही पानी भर गया। जलभराव इतना अधिक रहा कि ई-रिक्शा भी पानी से नहीं निकल पाए। रोहटा रोड पर बनी दुकानों तक भी पानी पहुंच गया। लोगों को इस मार्ग से गुजरने के लिए काफी समस्या झेलनी पड़ी। समाज सेवी दुष्यंत रोहटा ने इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला। हालांकि लोगों की शिकायतों के बाद शाम लगभग छह बजे सिंचाई विभाग के कर्मचारी रजवाहे की पुलिया खोलने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे।

रजबहा चप सलावा की पुलिया चौक शोभापुर चौपले पर हुआ भारी जल भराव

रजबहा चप सलावा की पुलिया चौक शोभापुर चौपले पर हुआ भारी जल भराव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed