फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Watchman beaten to death in partapur Meereut, police started investigation

मेरठ: चौकीदार की पीटकर हत्या, सबूत मिटाने को फैक्टरी में आग लगाने का किया प्रयास

Thu, 06 Feb 2020 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Feb 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Watchman beaten to death in partapur Meereut, police started investigation
meerut police, up police, - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह उद्योगपुरम में चौकीदारी कर रहे चौकीदार की ईंट से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी ने चौकीदार की हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी की डीवीआर सहित फैक्टरी में तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर उद्योग पुरम में चौकीदारी कर रहे चौकीदार राजीव लोचन शुक्ला की देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने फैक्टरी  में लगे सीसीटीवी डीवीआर सहित ऑफिस में आग लगाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

दरअसल शताब्दी नगर उद्योग पुरम में मेरठ के रहने वाले उमंग गुप्ता की एल्युमीनियम सीट बनाने की फैक्ट्री है, जिसमें रिठानी चौधरी सिक्योरिटी कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड राजीव लोचन शुक्ला चौकीदारा करता था।  देर रात फैक्टरी में घुसकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर सहित ऑफिस में डीजल छिड़क कर आग लगाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया लेकिन फैक्टरी मालिक ने पहले ही डीवीआर को गोपनीय जगह लगा रखा था जिस कारण हत्यारे के मंसूबों पर पानी फिर गया औरवह उसके हाथ नहीं लगा। हालांकि पुलिस के हाथ वह डीवीआर लग गया जिसमें सारी घटना कैद हुई है। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed