{"_id":"6a05f24b04f8cde9050cc072","slug":"wasi-murder-case-accused-shamik-remanded-pistol-recovered-from-forest-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105758-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसी हत्याकांड : आरोपी शामिक रिमांड पर, जंगल से पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसी हत्याकांड : आरोपी शामिक रिमांड पर, जंगल से पिस्टल बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। लोईया गांव में हुए चर्चित वसी हत्याकांड के आरोपी शामिक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोहिनीपुर रोड स्थित जंगल में छापा मारा । यहां छिपाकर रखी गई पिस्टल बरामद कर ली गई।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में आरोपी ने पिस्टल छिपाने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम उसे साथ लेकर मौके पर पहुंची और हथियार बरामद किया। बरामद पिस्टल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि यह पुष्टि हो सके कि इसी हथियार का इस्तेमाल हत्या में हुआ था या नहीं। वहीं, मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। दो सप्ताह पहले पुरानी रंजिश में वसी की दो गाेली मारकर हत्या कर दी गई थी।