फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Was shot for asking for Rs 300 on loan

उधार के तीन सौ रुपये मांगने पर मारी थी चाय विक्रेता को गोली

Wed, 06 Oct 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Was shot for asking for Rs 300 on loan
उधार के 300 रुपये मांगने पर मारी थी गोली
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मोहल्ला मकबरा डिग्गी में उधार के 300 रुपये मांगने पर चाय विक्रेता कासिफ को गोली मारी गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल बरामद की है। यह पिस्टल जिस व्यक्ति से उसने खरीदी थी, वह फिलहाल जेल में बताया जा रहा है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने प्रेस वार्ता में बताया कि तीन अक्तूबर की रात मकबरा डिग्गी में कासिफ का उसके पास आए मुस्तकीम से इस लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी दौरान मुस्तकीम ने कासिफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। दो गोली लगने के बाद कासिफ गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कासिफ के भाई आसिफ की ओर से मुस्तकीम के विरुद्ध जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया। सोमवार को एक सूचना पर आरोपी को रामताल वाटिका रेलवे क्रासिंग के पास से पकड़ लिया गया। मुस्तकीम ने बताया कि चाय पीने के बाद कासिफ ने तकादा किया तो उसने गोली मार दी। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के मुताबिक पिस्टल छह महीने पहले खरीदी थी। जिस व्यक्ति से खरीदी थी, वह वर्तमान में जेल में बंद है। बाकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed