फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Was in love with Turkmenistan, embassy confirmed and sent report to police

Meerut News: तुर्कमेनिस्तान की थी मुहब्बत, दूतावास ने पुष्टि कर पुलिस को भेजी रिपोर्ट

Wed, 11 Mar 2026 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Was in love with Turkmenistan, embassy confirmed and sent report to police
मेरठ। रिठानी स्थित अविका होटल में तुर्कमेनिस्तान की नागरिक मुहब्बत सुनातोव्ना (40) की हत्या और चेहरा व हाथ जलाकर शव मवाना क्षेत्र में फेंकने के मामले में दूतावास ने पुलिस को रिपोर्ट भेज दी है। तुर्कमेनिस्तान दूतावास से मिली रिपोर्ट से यह पुष्टि हो गई है कि जो पासपोर्ट जांच के लिए वह भेजा था वह मुहब्बत का था और वह तुर्कमेनिस्तान की नागरिक थी। हालांकि वह वीजा लेकर भारत आई थी या नहीं इसकी जानकारी पुलिस को दूतावास से नहीं मिली है।
विज्ञापन

मवाना क्षेत्र में 21 फरवरी को चेहरा और दोनों हाथ जला शव मिलने के बाद पुलिस ने 26 फरवरी को आधार कार्ड के आधार पर दिल्ली अर्चिता अरोड़ा की हत्या का खुलासा किया था। आरोपियों ने महिला की पहचान छिपाने के लिए उसका हाथ व टैटू जलाए थे। खुलासे के बाद तुर्कमेनिस्तान निवासी नाजमुदिनोवा गुलनारा ने वीडियो कॉल पर ईयररिंग्स और ब्लैक टॉप देखकर शव की पहचान अपनी बेटी मुहब्बत के रूप में की थी। हालांकि शव मुहब्बत का है या नहीं इसके लिए पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। पुलिस ने मुहब्बत के पासपोर्ट को तुर्कमेनिस्तान के दूतावास जांच के लिए भेजा था। इससे यह पुष्टि हो गई है कि पासपोर्ट मुहब्बत का ही थी। अब पुलिस कानूनी रूप से मुहब्बत की पहचान के लिए उसकी मां का डीएनए मिलान कराना चाहती है। गुलनारा का कहना है कि उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वह भारत आ सके। पुलिस ने डीएनए के लिए भी दूतावास से पत्राचार किया है। तीन प्रक्रिया से मुहब्बत और गुलनारा का डीएनए मिलान किया जा सकता है। पहला गुलनारा को भारत बुलाया जाए। दूसरा गुलनारा के रक्त का नमूना दूतावास की मदद से भारत मंगाया जाए और तीसरा गुलनारा की तुर्कमेनिस्तान में डीएनए जांच कराकर रिपोर्ट भारत मंगाई जाए और मुहब्बत की डीएनए रिपोर्ट से मिलान किया जाए।
विज्ञापन


होटल संचालक ने नष्ट कर दिए थे सीसीटीवी फुटेज
मुहब्बत की हत्या के बाद आरोपी होटल संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर होटल के सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य नष्ट कर दिए थे। पुलिस आरोपी का मोबाइल भी बरामद नहीं कर पाई थी। इसके चलते इस केस में अभी कई राज खुलने बाकी है। यह मामला विदेश से मानव तस्करी और महिलाओं अनैतिक धंधे में धकेलने से जुड़ा हो सकता है। इसके चलते पुलिस जेल में बंद आरोपियों से फिर से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल जाकर पूछताछ करेगी पुलिस
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने कहा है कि पहले आरोपियों से जेल में पूछताछ की जानी चाहिए। इसके लिए अब कोर्ट से अनुमति लेने के लिए फिर से याचिका दायर की जाएगी। तुर्कमेनिस्तान दूतावास से रिपोर्ट मिली है। भेजा गया पासपोर्ट मुहब्बत का ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed