फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Warning to boycott politicians and the election.

Meerut News: नेताओं और चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी

Sat, 03 Oct 2026 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Warning to boycott politicians and the election.
सरधना। शिया बाग कॉलोनी में जलभराव और मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान बड़ी संख्या में महिलाएं श
समस्याओं को लेकर शिया बाग कॉलोनी की महिलाओं ने तहसील पर हंगामा कर दी चेतावनी
विज्ञापन

बच्चों को साथ लेकर तहसील पहुंची नाराज महिलाएं
एक सप्ताह में समस्या दूर करने का समय दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जलभराव और मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान शिया बाग कॉलोनी की महिलाएं शनिवार को तहसील पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका कर वसूलने के बावजूद कॉलोनी में पर्याप्त सुविधाएं नहीं दे पा रही। उन्होंने हंगामा किया और तहसीलदार योगेश चंद को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
रुकैय्या, साइमा, वलीसा, वरिसा, सायरा और शमा समेत महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में 80 से अधिक घर हैं। यहां सड़क और नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद गलियों में पानी भर जाता है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। खाली प्लॉटों में गंदा पानी जमा रहने से आसपास के मकानों की नींव को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। महिलाओं ने बताया कि कूड़ा डालने की व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह गंदगी फैली रहती है।
विज्ञापन

सड़कों की हालत खराब है। आरोप है कि नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से कर वसूला जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कॉलोनी में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो नेताओं के कॉलोनी में प्रवेश पर रोक लगाने के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने आगामी विधानसभा और निकाय चुनाव के बहिष्कार की भी चेतावनी दी। महिलाओं ने सड़क, नाली, जल निकासी, सफाई, कूड़ा निस्तारण, पेयजल और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराने की मांग की। तहसीलदार योगेश चंद ने महिलाओं को समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed