फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Warning of agitation if law is not withdrawn

Meerut News: कानून वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

Fri, 23 Jan 2026 09:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Warning of agitation if law is not withdrawn
सरधना। यूजीसी द्वारा शिक्षण संस्थानों में नए कानून के विरोध में शुक्रवार को कपसाड़ गांव में स्व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। सरकार एवं यूजीसी द्वारा शिक्षण संस्थानों में समानता के उद्देश्य से लागू किए गए नए कानून को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को कपसाड़ गांव में स्वर्ण समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने नए कानून को वापस लेने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक की अध्यक्षता सेवाराम शर्मा ने की।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार और यूजीसी द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता के संवर्धन के लिए विनियम 2026 नामक नया कानून लागू किया गया है। उनका आरोप है कि यह कानून शिक्षा के क्षेत्र में समानता के नाम पर समाज को बांटने का कार्य करेगा और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। वक्ताओं का कहना था कि इस कानून से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होगा और विभिन्न जातियों के बीच आपसी मतभेद बढ़ने की आशंका है। इसे समाज के लिए घातक बताते हुए सभी ने एक स्वर में सरकार से कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि यदि सरकार ने इस मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर यशपाल राणा, राजकिशोर, रामबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, ऋषिराज, भुजेंद्र, धरण सिंह, सतपाल, नरेंद्र, शिवकुमार मैनेजर, सोनू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed