फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Warned of indefinite strike in case of vandalism in the municipality

Meerut News: पालिका में तोड़फोड़ करने के मामले में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी

Mon, 06 Apr 2026 05:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Warned of indefinite strike in case of vandalism in the municipality
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी व पालिका कर्मचारी नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की मवाना शाखा ने नायब तहसीलदार को एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया। इसमें नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में बाधा डालने और पालिका में तोड़फोड़ करने वालों पर तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई।
नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि एक अप्रैल को पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इसमें शपथ ग्रहण के दौरान अर्जुन सिंह, अक्षत शर्मा, नवनीत चौहान, गोपाल चौहान, विनोद गुप्ता सहित अन्य अज्ञात लोगों ने बिना कारण हंगामा किया गया। सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। पालिका में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान ईओ के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में ईओ की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यदि आगामी तीन दिन में कार्रवाई नहीं की जाती है तो संगठन की ओर से नगर पालिका में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष मनोज, महामंत्री राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed