फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ward boy sexually Harassment a girl in Baghpat District hospital case field

जिला अस्पताल में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, वार्ड ब्वॉय संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार

Tue, 16 Oct 2018 10:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 16 Oct 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
ward boy sexually Harassment a girl in Baghpat District hospital case field
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिला अस्पताल में कक्षा बारह की छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिला अस्पताल में छात्रा को बुखार के कारण भर्ती किया गया था। इसी दौरान वार्ड ब्वॉय और एक अन्य कर्मचारी ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं दोनों आरोपी फरार है।

विज्ञापन


जिले के एक गांव में बुखार के चलते कक्षा बारह में पढ़ने वाली एक छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता की बहन के अनुसार वह छात्रा के पास ही रुकी हुई थी। रात बारह बजे वह चाय लेने के लिए चली गई थी। इसी दौरान वार्ड ब्वॉय और एक अन्य युवक ने उसकी बीमार बहन के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

 

छात्रा की बहन ने बताया कि जब वह छात्रा के पास लौटी तो दोनों युवक वार्ड में ही मौजूद थे। उसने तुरंत अस्पताल के एमरजेंसी विभाग में सूचना दी। जिसके बाद स्टाफ ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। लेकिन दोनों आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। एसपी शैलेश पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़िता से बात की ।

एसपी ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि वार्ड ब्वॉय पीड़िता के ही गांव का रहने वाला है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि जिले में महिलाओं और युवतियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में शामली  में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। यहां तितावी गांव नसीरपुर के जंगल में शामली की महिला को जबरन शराब पिलाकर दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए, जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed