{"_id":"56fed7ca4f1c1bd44bf00105","slug":"ward-boy-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के बाथरूम में मिली वार्ड ब्वाय की लाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के बाथरूम में मिली वार्ड ब्वाय की लाश
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
एक अस्पताल का वार्ड।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन इलाके में एक अस्पताल के बाथरूम में शुक्रवार देर रात वार्ड ब्वाय की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश के पास नशीले इंजेक्शन भी मिले। इसकी जानकारी पर वार्ड ब्वाय के परिजन मौके पर पहुंचे और जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या होने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि वार्ड ब्वाय ने खुद नशीला इंजेक्शन लगाया है।
विज्ञापन
नौचंदी थानाक्षेत्र के नेहरूनगर गली नंबर-7 निवासी दिनेश कुमार (30) पुत्र मूलचंद अस्पताल में वार्ड ब्वाय की नौकरी करता था। शुक्रवार रात आठ बजे दिनेश अस्पताल में ड्यूटी पर आया था। तीन घंटे बाद दिनेश को उसके साथी तलाश करने लगे। कर्मचारी ने दिनेश के मोबाइल पर कॉल की, जोकि रिसीव नहीं हुई। कर्मचारी लगातार दिनेश को कॉल करता रहा। करीब 11:30 बजे बाथरूम में मोबाइल की घंटी बजने की आवाज आयी तब जाकर पता चला कि दिनेश का शव फर्श पर पड़ा था।
विज्ञापन
उसके बाएं हाथ में इंजेक्शन लगा हुआ था। इसकी जानकारी पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन एसके राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर दिनेश के परिजन अस्पताल आए। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी। परिजनों का कहना है दिनेश खुदकुशी नहीं कर सकता। इंस्पेक्टर सिविल लाइन का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला नशे के इंजेक्शन से मौत होना लग रहा है। दिनेश नशे का आदी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन