फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   waiting on the railway track incident happend with brothers as train arived

रेलवे ट्रैक पर इंतजार कर रहे थे दो मौसेरे भाई, रेल आई और फिर हुआ भयानक हादसा 

Mon, 16 Jul 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मेरठ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मेरठ Updated Mon, 16 Jul 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
waiting on the railway track incident happend with brothers as train arived
रेल हादसा

विज्ञापन

मेरठ के खरखौदा में आज सवेरे एक भयानक हादसा हुआ। जहां रेलवे ट्रैक पर बैठकर सुबह होने का इंतजार कर रहे दो मौसेरे भाई काल के गाल में समा गए। रेलवे स्टेशन के पास रविवार तड़के ट्रेन की चपेट में आकर दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों लड़कों के परिजन शनिवार रात से उनके घर न लौटने पर तलाश में लग गए थे। जब परिवार को दोनों की मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। 
 
पड़ोसी से कार लेकर घर के लिए निकले थे 
पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक खरखौदा के वार्ड 2 मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय अंकित पुत्र मुकेश अपने मौसेरे भाई 17 साल के विकास व एक अन्य दोस्त के साथ पड़ोस से कार लेकर शनिवार की शाम घर से निकले थे। रात में कार का पेट्रोल खत्म हो गया। उसके बाद अंकित और विकास घर नहीं पहुंच पाए।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार तड़के दोनों मौसेरे भाई खरखौदा रेलवे स्टेशन के पास सुबह होने के इंतजार में ट्रैक पर बैठे थे। तभी ट्रेन आ गई और दोनों रेल की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। खरखौदा के इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी का कहना है कि इस मामले में परिजनों ने काफी तलाश के बाद गुमशुदगी की सूचना दी थी। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed