फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   waiting list released, admission must be taken by November 9

बीपीएड: प्रवेश व प्रतीक्षा सूची जारी, 9 नवंबर तक प्रवेश लेना जरूरी

Wed, 29 Oct 2025 07:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 29 Oct 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
waiting list released, admission must be taken by November 9
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीपीएड प्रथम वर्ष में चालू सत्र में प्रवेश के लिए वरीयता एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। वास्तुनिष्ठ परीक्षा व निर्धारित अंकों के आधार पर तैयार सूची सीसीएसयू परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में लागू होगी। वरीयता सूची वाले अभ्यर्थी 9 नवंबर तक आवेदन प्रति, मूल दस्तावेज व निर्धारित शुल्क जमा करके प्रवेश ले सकते हैं। प्रतीक्षा सूची वाले 10 से 17 नवंबर तक रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकेंगे। निर्धारित अवधि में प्रवेश न लेने पर दावा स्वत समाप्त हो जाएगा। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महाविद्यालयों को दस्तावेजों की मूल जांच व एनसीटीई मानकों का पालन करना अनिवार्य। अर्हता रहित प्रवेश पर संस्थान जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

आंतरिक अंक 19 तक करने होंगे ऑनलाइन अपलोड
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों को निर्देश देते हुए दिसंबर-2025 विषम सेमेस्टर के सभी पाठ्यक्रमों के आंतरिक परीक्षा अंक 19 नवंबर तक पोर्टल https://eesuniversityweb.in/ पर ऑनलाइन अपलोड करने के आदेश दिए हैं। अंक अपलोड न होने पर छात्रों के सैद्धांतिक परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संस्थान पर होगी। विभागाध्यक्ष व प्राचार्यों को सुनिश्चित करना होगा कि कोई छात्र छूट न जाए, पूर्णांक-प्राप्तांक की दोहरी जांच हो और अनुपस्थित रहने वालों की सूची गोपनीय रूप से कुलसचिव खिड़की 40 पर जमा हो। त्रुटि या समस्या पर हेल्पलाइन 9258933900, 9259089985 या helpdeskecsuweb@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

पीएचडी अर्थशास्त्र: अवमुक्त श्रेणी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार चार को
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश के लिए केवल अवमुक्त श्रेणी के अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। अब शोध विभाग की ओर से पीएचडी प्रवेश के लिए अवमुक्त श्रेणी के अर्थशास्त्र अभ्यर्थियों से भरे गए पीएम-डी आवेदन पत्रों के आधार पर अगला चरण शुरू कर दिया गया है। ऐसे सभी अभ्यर्थी, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किए है वह चार नवंबर सुबह दस बजे सीसीएसयू के अर्थशास्त्र विभाग में आरडीसी के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed