Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vyas ceremony started with havan and procession

Meerut News: हवन और शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ व्यास समारोह

Fri, 24 Oct 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Vyas ceremony started with havan and procession
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में बृहस्पतिवार को 34वें व्यास समारोह का आयोजन किया गया। हवन और शोभायात्रा के साथ यह समारोह शुरू हुआ।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद यज्ञ का कार्यक्रम किया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा रहे। यज्ञ के पश्चात केंद्रीय संस्कृत विवि दिल्ली के शैक्षिक निदेशक प्रो. मदन मोहन झा और सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं कवि प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र ने 33 वर्षों से चली आ रही व्यास इस अद्भुत परंपरा का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत जगत के इतिहास में यह कार्यक्रम अपना विशिष्ट स्थान रखता है।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. शिवशंकर मिश्र, प्रो. विश्वनाथ स्वाईं और प्रो. मदनमोहन झा उपस्थित रहे। संयोजक डॉ. नरेंद्र कुमार ने मंचासीन महानुभावों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। समारोह की मार्गदर्शिका प्रो. पूनम लखनपाल ने अभ्यागत अतिथियों का कनकमंजरी से शाब्दिक स्वागत किया। प्रो. सुधाकराचार्य त्रिपाठी ने काव्य पाठ करते हुए श्रोताओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. शिवशंकर मिश्र ने कहा कि व्यास समारोह के साथ उनका पुराना संबंध है। उन्होंने कई वर्ष पूर्व अपने छात्र जीवन में समारोह में आयोजित होने वाली वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विशिष्ट अतिथि प्रो. विश्वनाथ स्वाईं ने भी आयोजन की गरिमा को अनूठा बताया। प्रो. भारतेंदु पांडेय ने समारोह की भव्यता के लिए शुभकामना दी। प्रो. मदनमोहन झा ने कहा कि महर्षि व्यास जी की शिक्षाओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति में समाहित करना आवश्यक है। उन्होंने वर्तमान शिक्षा के साथ महर्षि वेदव्यास एवं उनकी परंपरा को जोड़ने की बात कही। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार जताया। संचालन डॉ. संतोष कुमारी ने कनकमंजरी छंद में किया।

समारोह के दूसरे सत्र में दिल्ली विवि के दौलत राम कॉलेज के संगीत विषय की विभागाध्यक्ष एवं बनारस घराने के शास्त्रीय संगीत की गायिका प्रो. दीप्ति बंसल एवं उनकी पुत्री मनस्वनी लखनपाल ने राग और ताल के अनूठे मेल के साथ संगीत संध्या से समां बांधा। उन्होंने चतु:श्लोकी भागवत, मधुराष्टकम्, वर्षा ऋतु वर्णन, गणेश पञ्चरत्नम्, अच्युताष्टकम् और शंकराचार्य द्वारा रचित ‘भजगोविन्दम्’ स्तोत्र का प्रस्तुतिकरण किया। समारोह में संस्कृत-विभाग के समन्वयक प्रो. वाचस्पति मिश्र, डॉ. राजबीर, डॉ. ओमपाल सिंह, तुषार गोयल, डॉ. रक्षिता, डॉ आभा कंसल, मनीष स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed