फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vyapar Bandhu baithak

Meerut News: स्वीकृत नक्शा नहीं लगाने पर होगी सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना, एमडीए को निर्देश

Tue, 22 Sep 2026 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Vyapar Bandhu baithak

विज्ञापन
.. सेंट्रल मार्केट की जर्जर सड़क और हापुड़ अड्डे के गड्ढे भरने की मांग, 35 समस्याएं बैठक में रखीं
.. सीएम ग्रिड के वेंडिंग जोन में खोखों की दिशा बदलने पर डीएम ने जांच के आदेश दिए
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
जिलाधिकारी वीके सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन स्थित सभागार में व्यापार बंधु की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने 35 समस्याएं रखीं। करीब 13 समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया गया। अन्य के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष विपुल सिंघल ने मेरठ में निर्माणाधीन भवनों के आगे प्राधिकरण का स्वीकृत नक्शा प्रदर्शित किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि निर्माणाधीन भवनों के सामने स्वीकृत नक्शा नहीं लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा आज पूरा शहर प्रभावित है। शहर के लोगों के हितों को सर्व समाज को मिलकर देखना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस पर डीएम ने मेडा के अधिकारियों को निर्माणाधीन भवन के सामने स्वीकृत नक्शा प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विपुल सिंघल ने सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम द्वारा वेंडिंग जोन के नाम पर लगाए जा रहे खोखों की दिशा पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि खोखों का मुंह सड़क की ओर होने से जाम की स्थिति बन सकती है। उन्होंने खोखों का मुंह दूसरी ओर करने और सड़क की तरफ पिछला हिस्सा रखने का सुझाव दिया। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने सेंट्रल मार्केट कमर्शियल ब्लॉक और आसपास की गलियों में जर्जर इंटरलॉकिंग टाइल्स की जगह सीसी सड़क बनवाने की मांग की। अकरम गाजी ने भगत सिंह मार्केट के नाले की पुलिया पर मेनहोल लगाने और हापुड़ अड्डा चौराहे के आसपास सड़कों के गड्ढे भरवाने की मांग की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नुपुर गोयल, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, यातायात पुलिस, कैंट, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, विद्युत और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, शैंकी वर्मा, नवीन अग्रवाल, मौ. अब्बास और रजनीश कौशल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed