फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Voting percentage has decreased in Meerut, candidates of five parties including BJP SP have claimed victory

UP : यहां घटा मतदान प्रतिशत, BJP-सपा समेत इन पांच पार्टियों के उम्मीदवारों के ये हैं दावे, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Fri, 12 May 2023 12:48 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 May 2023 12:48 AM IST
सार

UP Nikay Chunav 2023 : मेरठ में इस बार मतदान प्रतिशत घट गया है। वहीं, भाजपा और सपा समेत इन पांचों पार्टियों के उम्मीदवारों ने ये दावे किए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट-

विज्ञापन
Voting percentage has decreased in Meerut, candidates of five parties including BJP SP have claimed victory
सीमा प्रधान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में नगर निगम में इस बार मतदाताओं में उत्साह पिछली बार से कम रहा। 1257440 लाख में से कुल 5.74 लाख मतदाताओं ने ही मतदान किया है। नगर पालिका सरधना में 55333 में से 33791 मतदाता, नगर पालिका मवाना में 71477 में से कुल 41120 मतदाताओं ने वोट डाला है। नगर निगम व नगर पालिका के साथ-साथ नगर पंचायत में भी सन 2017 के अपेक्षा कम मतदाता ने मतदान किया है। 

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मेरठ की सभी 16 निकाय चुनाव में 804755 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। पांच साल में 1.87 प्रतिशत मतदान घटा है। आइए अब जानते हैं कि भाजपा, सपा समेत पांचों पार्टियों के प्रत्याशियों का अपनी हार-जीत को लेकर क्या कहना है-

विज्ञापन

सवा लाख वोटों से होगी भाजपा की जीत : अहलूवालिया
भाजपा के महापौर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि कम से कम सवा लाख वोटों से जीत होगी। भारतीय जनता पार्टी पर हर वर्ग का भरोसा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोक कल्याणकारी कार्यों को जनता ने सर्वोच्च रखा है। जनता चाहती है मेरठ में ट्रिपल इंजन की सरकार बने। हमें लोगों ने विकास के लिए वोट दिया है। कोई सा ऐसा समाज नहीं है जिसने हमें वोट न दिया हो, यही कारण है कि हमारी जीत का अंतर सबसे ज्यादा रहेगा। लोगों ने जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए सभी का दिल से धन्यवाद। मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कार्य करेंगे।

भाजपा ने कराया मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण : नसीम कुरैशी
कांग्रेस प्रत्याशी नसीम कुरैशी का कहना है कि दो दिन पहले तक कांग्रेस के पक्ष में बहुत अच्छी फिजा थी। कर्नाटक के एग्जिट पोल से भाजपा घबरा गई। भाजपा के लिए 2024 में कांग्रेस बड़ी चुनौती न पेश करे, इसके लिए मुस्लिम वोटों का अंतिम समय में ध्रुवीकरण करा दिया। एआईएमआईएम के प्रत्याशी की ओर से न कोई जनसभा की गई और न ही कुछ जमीनी मेहनत की गई। भाजपा ने उसके पक्ष में हवा बनाई और मुस्लिम वोट, कांग्रेस से छिटककर उनकी ओर हो गए। पार्टी मजबूत चुनाव लड़ी है। आने वाले दिनों में संगठन को और मजबूत कर भाजपा का सफाया किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: मर्यादा भूले ASP, प्रत्याशी को गाली देकर खूब लताड़ा, विरोध में सामने आया परिवार, जयंत ने ट्वीट कर लिखा...

मजबूती से चुनाव लड़ा, जीत होगी : सीमा प्रधान
सपा की महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान का कहना है कि मजबूती से चुनाव लड़ा है। सभी जाति और वर्गों का अच्छा वोट मिला है, जिससे जीत पक्की है। हमें किसी गुणा भाग में नहीं पड़ना है। जीत का आधार यह है कि हर बूथ पर वोट मिला। लोगों का रुझान सपा की तरफ रहा। बड़ी संख्या में वोट मिलेंगे। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह का कहना है कि 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीत होगी। एआईएमआईएम को मुस्लिम वोट ज्यादा नहीं मिला है, सिर्फ हल्ला है। मुस्लिमों का अधिक वोट सपा को मिला है। ईवीएम खुलेगी तो सब पता चल जाएगा।

आप प्रत्याशी बोलीं- जनादेश स्वीकार होगा
आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी ऋचा सिंह ने कहा चुनाव अच्छा रहा, जनता जो भी जनादेश देगी वो मंजूर होगा। हमने बहुत मेहनत से चुनाव लड़ा, जिसके परिणाम अच्छे आएंगे। उन्होंने भाजपा पर चुनाव में गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव में अव्यवस्था की बात कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बूथ कैप्चर करने का प्रयास किया। इसमें जिला व पुलिस प्रशासन ने भी उनका पूरा साथ दिया है। फतेहउल्लापुर क्षेत्र के वार्ड-55 में मुस्लिम बूथ पर पुलिस वोट डालने नहीं दे रही थी, जबकि बस्ते पर जाकर लाठी चार्ज कर दिया। क्षेत्र की लाठीचार्ज करने की एक सीसीटीवी भी वायरल हो रही है। चुनाव निपक्ष होना चाहिए, चुनाव प्रबंध से मैं असंतुष्ट हूं।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: कहां कितने फीसदी मतदान, जानिए यूपी के इन दो जिलों का हाल, 13 को आएगा परिणाम

विकास के नाम पर जनता ने हमें वोट किया
औवेसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के महापौर प्रत्याशी मौ. अनस जीत के लिए आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि हमें मुस्लिम और दलित वोट अच्छा मिला है। जिसके बलबूते पार्टी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की पिछले कई महीनों से तैयारी कर रहे थे। जिसका परिणाम अच्छा आएगा, जनता ने हमें भरपूर प्यार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed