फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Votes of all classes found in these five villages of sangeet som, see stats

संगीत सोम को इन पांच गांवों से मिला सभी वर्ग का वोट, देखिए आंकड़े

Wed, 15 Mar 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 15 Mar 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
Votes of all classes found in these five villages of sangeet som, see stats
विधायक संगीत सोम

सरधना विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने संगीत सोम को वोटिंग में ठाकुर बहुल गांवों से इतनी बढ़त मिल गई थी कि दूसरे नंबर पर रहे अतुल प्रधान उसे पाट नहीं सके। ठाकुरों के पांच गांवों खेड़ा, राधना, सलावा, कपसाड़ और आक्खेपुर से सोम ने करीब 10 हजार की बढ़त बना ली थी। खेड़ा और दौराला में एकतरफा पड़े वोट में करीब नौ हजार वोट अधिक मिली। लावड़ में इमरान कुरैशी 4200 वोट लेकर सबसे आगे रहे।

विज्ञापन


11 मार्च को आए चुनाव नतीजे में भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम को 97921 वोट, सपा से अतुल प्रधान को 76296 वोट, बसपा प्रत्याशी इमरान कुरैशी को 57239 वोट और रालोद प्रत्याशी वकील चौधरी को 3920 वोट मिले थे। सोम को गुर्जर गांवों से भी वोट मिली। इमरान को दलितों के गांव से वोट मिले। बसपा के बेस वोट बैंक ने उनको वोट किया। 
विज्ञापन


काफी रहा अंतर
ठाकुर बहुल गांवों की बात करें तो खेड़ा में सोम को 4550, अतुल 80 और इमरान को 12 वोट मिले। राधना में सोम 3200, अतुल 600, इमरान को 265 मत मिले। सलावा में सोम 4280, अतुल 400, इमरान 385, कपसाड़ में सोम 3250, अतुल 310 और इमरान को 266 मत मिले। आक्खेपुर में सोम 1200 अतुल 100 और इमरान को 15 वोट पड़े। इन पांच गांवों में सोम को 16480 और अतुल को 1490 वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जर बहुल गांव भी शामिल
गुर्जर बहुल गांवों की बात करें तो दादरी में अतुल को 1855, सोम को 568, इमरान को 243 वोट मिले। वहीं मंडौरा में अतुल को 1130, सोम को 182, इमरान को 124 मत मिले। नंगली साधारणपुर में अतुल 1134, सोम 333, इमरान 110 वोट मिले। अतुल के गांव गडीना में अतुल को 1167, संगीत सोम को 168, इमरान को 655 मत मिले। 


जाटों ने भी खूब दिए वोट
दौराला में संगीत सोम को 5180, अतुल 1749, इमरान को 1650 वोट मिले। वलीदपुर में सोम 495, अतुल 244, इमरान 398, सिवाया में सोम 1075, अतुल 645 और इमरान को 860 वोट मिले। बड़कली में सोम 687, अतुल 360 और इमरान को 285 वोट मिले। लावड़ में इमरान कुरैशी को 4200, अतुल 2700 और सोम को 2800 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed